ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आधुनिक तरीके से मछली पालन के लिए सरकार का बड़ा कदम… सेटअप के लिए 60 प्रतिशत तक सब्सिडी…. न्यूनतम निवेश पर अधिकतम लाभ उठाने का शानदार मौका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आधुनिक तरीके से मछली पालन के लिए सरकार का बड़ा कदम… सेटअप के लिए 60 प्रतिशत तक सब्सिडी…. न्यूनतम निवेश पर अधिकतम लाभ उठाने का शानदार मौका

By @dmin
Published: October 22, 2021
Share
आधुनिक तरीके से मछली पालन के लिए सरकार का बड़ा कदम… सेटअप के लिए 60 प्रतिशत तक सब्सिडी…. न्यूनतम निवेश पर अधिकतम लाभ उठाने का शानदार मौका
आधुनिक तरीके से मछली पालन के लिए सरकार का बड़ा कदम… सेटअप के लिए 60 प्रतिशत तक सब्सिडी…. न्यूनतम निवेश पर अधिकतम लाभ उठाने का शानदार मौका
SHARE

दुर्ग। बायो फ्लाक्स और रिसर्कुलेटरी एक्वा सिस्टम जैसी नई तकनीकों ने मछली पालन के लिए उद्यमियों हेतु अपार संभावनाओं के द्वार खोल दिये हैं। इसका लाभ उठाना अब बेहद आसान है। कोई भी किसान मछली पालन के लिए ऐसे प्रोजेक्ट लगाना चाहे तो इसके लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान की सुविधा उपलब्ध है। यह बात कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मत्स्यपालन से संबंधित वर्कशाप में कही।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया है तथा मछुवा कल्याण बोर्ड का गठन किया है। इन दो निर्णयों से मत्स्यपालकों के लिए आर्थिक तरक्की के बड़े रास्ते खुल गये हैं। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन ने डीएमएफ के माध्यम से मत्स्यपालकों के लिए डबरी तथा इसमें मछली पालन के लिए बीज तथा जाल आदि देने की शुरूआत की है। कलेक्टर ने कहा कि मत्स्यपालन को कृषि का दर्जा मिलने से नई संभावनाएं खुली हैं।

यह आर्थिक आय बढ़ाने का शानदार अवसर है जब सभी ओर से आधुनिक ईकाइयों की स्थापना के लिए सहयोग मिल रहा है। इस ओर मछली उत्पादकों को बढऩा चाहिए। हर स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा इसमें सहयोग दिया जाएगा। वर्क शाप में मछुवा कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री विजय ढीमर, एनसीडीएस के संचालक श्री कैलाश कौशिक, जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक, उपसंचालक श्री सुदेश साहू, उपसंचालक श्रीमती सुधा दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बायोफ्लाक्स और रिसर्कुलेटरी एक्वा सिस्टम
मछलीपालन की यह सबसे आधुनिक तकनीक है। इसमें छोटे से सेटअप में मछली पाली जाती है और थोड़ी सी जगह में कई गुना मछली का उत्पादन किया जा सकता है। यह रास्ता आम मछली पालकों के लिए भी सुलभ हो इसके लिए मत्स्य संपदा योजना आरंभ की गई है। इसमें अपना सेटअप स्थापित करने के लिए सामान्य श्रेणी के प्रतिभागियों के लिए 40 फीसदी तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा महिला वर्ग के लिए 60 फीसदी वित्त सहायता की सुविधा रखी गई है।

किसे मिल सकता है लाभ
इसका लाभ मछुवारे, मत्स्य उत्पादक, स्वसहायता समूह के लोग, मत्स्यपालन में सहकारिता से जुड़े लोग, मछली किसान उत्पादक संगठन ले सकते हैं। इसके लिए अधोसंरचना निर्माण हेतु सावधि ऋण की सुविधा भी है तथा नई ईकाइयों की स्थापना तथा वर्तमान ईकाइयो के विस्तारण हेतु इक्विटी निवेश ऋण की सुविधा भी है।

दुर्ग में मछली उत्पादकों के लिए बड़ी संभावनाएं
वर्कशाप में विशेषज्ञों ने बताया कि दुर्ग जिले में मछलीपालक किसानों के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। यहां का लोकल मार्केट स्थानीय जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता। बाहर से बड़े पैमाने पर मछली बाजार में आती है। स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढऩे से मछली उत्पादक किसान इस बड़े बाजार को प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही बायो फ्लाक्स और रिसर्कुलेटरी एक्वा सिस्टम जैसी ईकाइयों की वजह से बहुत कम जगह, लागत एवं कच्चे माल पर ही बड़े पैमाने पर उत्पादन संभव हो सकता है।

प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, महिला की यह जिद बनी हत्या की वजह… आरोपी गिरफ्तार
मुकेश अंबानी को पछाड़कर चीन का कारोबारी बना एशिया का सबसे अमीर शख्स, इतनी है संपत्ति
छत्तीसगढ़ की विधानसभा ने स्थापित किए कई कीर्तिमान, सीएम साय बोले- 2047 तक इसी बुनियाद पर बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
Big News : रायपुर में तैयार हुआ गाड़ियों के लिए छत्तीसगढ़ का पहला ऑटोमैटिक फ़िटनेस टेस्टिंग सेंटर
प्रयागराज महाकुंभ : सीएम साय सहित छत्तीसगढ़ के मंत्री, विधायकों व सांसदों ने लगाई पवित्र संगम में आस्था की डुबकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स को मिल रहा बेहतर प्रतिसादअच्छा… स्वास्थ्य के क्षेत्र में कम बजट में गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने से लोग जुट रहे दुकानों में श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद… स्वास्थ्य के क्षेत्र में कम बजट में गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने से लोग जुट रहे दुकानों में
Next Article निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के आंगनबाड़ी निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिला बच्चों को लेकर भोजन के लिये पहुंची, भोजन नहीं हुआ था तैयार…. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के आंगनबाड़ी निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिला बच्चों को लेकर भोजन के लिये पहुंची, भोजन नहीं हुआ था तैयार…. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?