ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे किशोर को आईजी-एसपी कान्फ्रेंस में बुलवाकर मुख्यमंत्री ने की मुलाकात… मुख्यमंत्री के साथ शैलेन्द्र को भी मिला गार्ड ऑफ ऑनर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे किशोर को आईजी-एसपी कान्फ्रेंस में बुलवाकर मुख्यमंत्री ने की मुलाकात… मुख्यमंत्री के साथ शैलेन्द्र को भी मिला गार्ड ऑफ ऑनर

By @dmin
Published: October 22, 2021
Share
लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे किशोर को आईजी-एसपी कान्फ्रेंस में बुलवाकर मुख्यमंत्री ने की मुलाकात
लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे किशोर को आईजी-एसपी कान्फ्रेंस में बुलवाकर मुख्यमंत्री ने की मुलाकात
SHARE

रायपुर। लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे गरियाबंद के आदिवासी किशोर शैलेंद्र के जीवन-संघर्ष के बारे में मीडिया से जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज उन्हें रायपुर बुलवाकर आईजी-एसपी कान्फ्रेस के दौरान मुलाकात की। उन्होंने श्री शैलेन्द्र और उनके पिता को अपने साथ भोजन पर भी आमंत्रित किया। एसपी कान्फ्रेंस के बाद पुलिस बल द्वारा मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ में शैलेन्द्र को भी स्थान दिया गया।

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा पूछे जाने पर शैलेन्द्र ने बताया कि उनकी उम्र 16 वर्ष है और वे हाई स्कूल रसेला में 11वीं के छात्र हैं तथा भविष्य में कलेक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने शैलेन्द्र को कान्फ्रेंस में उपस्थित मंत्री द्वय रविन्द्र चौबे एवं ताम्रध्वज साहू तथा मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का परिचय कराया।

मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर संभाग के आईजी पी सुंदरराज का परिचय देते हुए बताया कि ये नक्सलियों से लड़ते हैं और आईजी इंटेलिजेंस आनन्द छाबड़ा का परिचय देते हुए बताया कि ये सूचना प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान शैलेन्द्र से पूछा कि उन्हें ठेठरी, खुरमी पसन्द है या चॉकलेट। शैलेन्द्र की पसंद पर मुख्यमंत्री ने उसे खूब सारी चॉकलेट दी और अपने हाथों से मिठाई भी खिलायी।

सीएम बघेल ने आईजी-एसपी कान्फेंस समाप्त होने के बाद शैलेंद्र को न्यू सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में बुलाया और अपने बगल की कुर्सी में बिठाकर शैलेंद्र से बड़ी आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने शैलेंद्र से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर शैलेंद्र ने जब बताया कि वह कक्षा ग्यारहवीं का छात्र है, तो मुख्यमंत्री ने इस बात पर उपस्थित लोगों से तालियां बजवाई।

शैलेंद्र ने बताया कि उनके पिता बंशीलाल ध्रुव तथा मां श्रीमती रामकली ध्रुव खेती-किसानी करते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने गरियाबंद पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर से शैलेंद्र का परिचय कराया और श्रीमती माथुर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमंत्रित करने को कहा।

लॉकडाउन के पहले दिन टीकाकरण के लिए नजदीकी केंद्रों में पहुंचे लोग…. 57 केंद्रों में 3980 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका
आदर्श बाजार बनेगा पावर हाउस मार्केट, जोन आयुक्त के साथ चेम्बर पदाधिकारियों ने बाजार का किया निरीक्षण
दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन: राहुल गांधी के नेतृत्व में हजारों युवा प्रदर्शन में हुए शामिल…. दिल्ली में गिरफ्तार हुए राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद
जस्टिस रमण बोले- कानून के प्रभाव का असर नहीं करतीं विधायिका, बन जाते हैं ‘बड़े मुद्दे’, न्यायपालिका पर बढ़ रहा बोझ
यह है छत्तीसगढ़ का खूबसूरत वाटर फॉल, 100 फीट की ऊंचाई से बहता झरना, पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ पार…. 66.09 लाख लोग लगवा चुके हैं दोनों टीका
Next Article भिलाई स्टील प्लांट में गुजरात के पत्रकार दल ने देखी इस्पात निर्माण की प्रक्रिया… प्लांट की कार्यप्रणाली से हुए अवगत भिलाई स्टील प्लांट में गुजरात के पत्रकार दल ने देखी इस्पात निर्माण की प्रक्रिया… प्लांट की कार्यप्रणाली से हुए अवगत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?