ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: त्योहारी सीजन में कोरोना से राहत भरी खबर: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रिकवरी रेट… सक्रिय मरीजों की संख्या रह गई इतनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealthNational

त्योहारी सीजन में कोरोना से राहत भरी खबर: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रिकवरी रेट… सक्रिय मरीजों की संख्या रह गई इतनी

By @dmin
Published: October 20, 2021
Share
त्योहारी सीजन में कोरोना से राहत भरी खबर: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रिकवरी रेट… सक्रिय मरीजों की संख्या रह गई इतनी
त्योहारी सीजन में कोरोना से राहत भरी खबर: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रिकवरी रेट… सक्रिय मरीजों की संख्या रह गई इतनी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के सबसे बड़े त्योहार दीपावली से पहले कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को देखें तो देश में लगातार चौथे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 हजार से नीचे रही है। यह आंकड़े त्योहारों से पहले शुभ संकेत दे रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ताजा आंकड़े बताते हैं कि कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे तीसरी लहर की आशंका भी घट रही है। यही नहीं रिकवरी रेट भी अब तक के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 14,623 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। तो वहीं देश में 19,446 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। हालांकि, 24 घंटों में 197 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। देश में अब तक कुल 3 करोड़ 41 लाख 8 हजार 996 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 3 करोड़ 34 लाख 78 हजार 247 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना से 4 लाख 52 हजार 651 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 1 लाख 78 हजार 98 सक्र्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में बीते 24 घंटों में 41 लाख 36 हजार 142 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं अब तक देश में 99 करोड़ 12 लाख 82 हजार 283 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

रिकवरी रेट 98.15 पहुंचा 
कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या और तेजी से ठीक हो रहे लोगों के बीच रिकवरी रेट भी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल मार्च से अब तक यह पहला मौका है जब रिकवरी रेट 98.15 पहुंचा हो। वहीं कुल मामलों के महज 0.52 प्रतिशत ही एक्टिव केस रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में अब सिर्फ 1,78,098 ही सक्रिय कोरोना केस रह गए हैं, जो 229 दिनों में सबसे कम है। 

भारत में घटीं 13 प्रतिशत मौतें 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत में कोरोना को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट 11 से 17 अक्तूबर तक की है। इसके तहत भारत में बीते एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में 18 प्रतिशत तो कोरोना से होने वाली मौतों में 13 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। 

कौन कहता है आलस बुरा है? जानें, आलसी होने के फायदे
दुर्ग जिला अस्पताल की एसएनसीयू की बढ़ेगी क्षमता, 18 से 40 बिस्तरों का होगा विस्तार… स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्णय
अमेरिका में 2 अप्रैल को रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म मार डारे मया म…
3000 सदस्य पूरे होने पर भिलाई चेम्बर ने मनाया चेम्बर गौरव दिवस, रायपुर के बाद भिलाई में सबसे ज्यादा सदस्य
shreekanchanpath 104 # 27 January 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक कुल्हाड़ी से दोनों पैर काटकर लूट लिए चांदी के कड़े, महिला की दर्दनाक मौत और सीएम प्रियंका की तारीफ में लगे हैं
Next Article अब FATF में पाक भुगतेगा अंजाम! 'आतंक के आका' को कहीं का नहीं छोड़ेगा भारत अब FATF में पाक भुगतेगा अंजाम! ‘आतंक के आका’ को कहीं का नहीं छोड़ेगा भारत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?