ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: काल बनी बारिश: नौ मजदूर घर में जिंदा दफन, अब तक 16 की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

काल बनी बारिश: नौ मजदूर घर में जिंदा दफन, अब तक 16 की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

By @dmin Published October 19, 2021
Share
काल बनी बारिश: नौ मजदूर घर में जिंदा दफन, अब तक 16 की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
काल बनी बारिश: नौ मजदूर घर में जिंदा दफन, अब तक 16 की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के पहाड़ों में पिछले चौबीस घंटे से लगातार हो रही बारिश अब काल बन गई है। नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बाद आई आपदा में नौ मजदूर एक ही घर में जिंदा दफन हो गए, जबकि दीवार ढहने से पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हुई है और दो लोग पहाड़ी से मलबा गिरने से मर गए। एक अन्य घटना में घर में मलबा आने से 10 लोगों के मरने की सूचना है। हालांकि रेस्क्यू टीम के घटनास्थल पहुंचने पर ही मरने वालों की सही संख्या पता चल पाएगी। आपदा की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से राहत व बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है।

जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से रामगढ़ ब्लॉक के झुतिया सुनका ग्रामसभा में नौ मजदूर घर में ही जिंदा दफन हो गए हैं। ये सभी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। शाम को पास में ही एक मकान में रह रहे इन मजदूरों के ऊपर 24 घन्टे से हो रही बारिश के कारण मलबा आ गया था, जिसके बाद नौ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सड़क बंद होने के कारण मजदूरों के शव नहीं निकाले जा सके हैं। सभी मजदूर उत्तरप्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। वहीं, जिले के दोषापानी में भी भूस्खलन के कारण 3 ग्रामीणों की मौत हो गयी है। इसके अलावा मलबा आने से क्वारब में भी 2 मजदूरों की मौत हो गयी है। सभी जगह पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य किया जा रहा है लेकिन खराब मौसम से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग घरों से बाहर शवो को बाहर निकालने की मशक्कत में जुटे हैं। ग्राम प्रधान सुरेश मेर ने बताया कि मकान के अंदर मलबा घुसने से 9 मजदूर जिंदा दफन हो गए हैं। वह पिछले 25 दिनों से सड़क निर्माण का कार्य कर रहे थे।

जिले के दोसा पानी में भारी बारिश के कारण पांच मजदूरों की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। सभी मजदूर बिहार के चंपारण एवं उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले थे। प्रशासन ने सभी मजदूरों के शव बरामद कर लिए हैं। एसडीएम धारी योगेश सिंह ने बताया कि दोसा पानी के निकट एक दीवार का निर्माण कर रहे मजदूर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

भारी बारिश के कारण देर रात झोपड़ी के पीछे की दीवार अचानक ढह गई जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई है। एक घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घायलों की पहचान धीरज कुमार कुशवाहा 24, इम्तियाज 20, जुम्माराती 25 तीनो निवासी जिला पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में हुई है। हरेंद्र कुमार 37 व विनोद कुमार 21 निवासी मधुबनपुर, अम्बेडकरनगर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। घायल काशीराम 20 निवासी थाना राठी पश्चिम चम्पारण अस्प्ताल में भर्ती है।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin October 19, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 06 # 19 october 2021
Next Article बाबुल सुप्रियो का राजनीति से संन्यास का एलान, फेसबुक पर लिखी 'मन की बात' भाजपा मुक्त हुए बाबुल सुप्रियो : लोकसभा स्पीकर को सौंपा इस्तीफा, मोदी और शाह की चर्चा कर हुए भावुक
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?