भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया है। चेम्बर सदस्यों ने केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना देश की आर्थिक गति को तेज करने में सहायक होगा, साथ ही साथ व्यापार और उद्योग के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम देश के समस्त व्यापारियों के लिए दीवाली का बड़ा तोहफा है।

चेम्बर के प्रदेश महांमत्री अजय भसीन जानकारी देते हुए बताया कि आज 21वीं सदी का भारत, सरकारी व्यवस्थाओं की उस पुरानी सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान रेल और सड़क सहित 16 मंत्रालयों को जोडऩे वाला एक डिजिटल मंच है। इसमें रेलवे, सड़क परिवहन, पोत, आईटी, टेक्सटाइल, पेट्रोलियम, ऊर्जा, उड्डयन जैसे मंत्रालय शामिल हैं। इन मंत्रालयों के जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं या वर्ष 2024-25 तक जिन योजनाओं को पूरा करना है, उन सबको गति शक्ति योजना के तहत डाल देने से गति शक्ति योजना के तहत् निगरानी के लिए प्लेटफार्म विकसित मिल सकेगा इसका लाभ आने वाले समय में निश्चित रूप से व्यापार तथा उद्योग के लिए किया जा सकेगा।
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी गारगी शंकर मिश्र ने बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय मास्टर प्लान 21वीं सदी के भारत को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के साथ उधोग एवं व्यापार को गतिशक्ति प्रदान करेगा एवं पुरानी सरकारी व्यवस्थाओं को छोड़ आगे बढ़ रहा भारत सतत विकास के लिए क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण एक ऐसा रास्ता है, जो अनेक आर्थिक गतिविधियों को जन्म देता है, बहुत बड़े पैमाने पर रोजगार का निर्माण करता है। श्री मिश्र ने बताया कि इस प्लान से नेक्स्ट जेनरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर और मल्टीमोडल कनेक्टिविटी को इस नेशनल प्लान से गतिशक्ति मिलेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सरकारी नीतियों में प्लानिंग से लेकर एग्जीक्यूशन तक को ये नेशनल प्लान गति शक्ति देगा। भिलाई इकाई के सभी व्यापारी साथियों ने इस योजना का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार की इस पहल पर आभार जताया है।




