ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस मुक्त भारत में बीजेपी का साथ देकर फंस गई यह पार्टी? अब भगवा दल से ही सताने लगा डर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस मुक्त भारत में बीजेपी का साथ देकर फंस गई यह पार्टी? अब भगवा दल से ही सताने लगा डर

By @dmin
Published: October 10, 2021
Share
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
SHARE

भुवनेश्वर (एजेंसी)। 2014 लोकसभा चुनाव से पहले जब नरेंद्र मोदी ने ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा दिया तो ओडिशा की बीजू जनता दल (बीजेडी) सहित कई गैर कांग्रेसी दलों ने इसे पसंद किया, क्योंकि यह देश की सबसे पुरानी पार्टी को अपना मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानती थी। नवीन पटनायक की अगुआई वाली क्षेत्रीय पार्टी बीजेपी से हाथ मिलाकर एनडीए का हिस्सा बन गई ताकि कांग्रेस को सस्ता से दूर रख सके। बीजेडी-बीजेपी ने 2000 से 2009 तक ओडिशा में गठबंधन सरकार चलाई, लेकिन दोनों पार्टियों की खुशमिजाजी सीट शेयरिंग के मुद्दे पर खत्म हो गई और उनकी राहें अलग हो गईं।

गैर-कांग्रेसी मुहिम में शामिल होने के 20 साल बाद, जब सत्ताधारी पार्टी ने कांग्रेस को जमीनी स्तर से उखाड़ दिया, अब वह खुद को मुश्किल परिस्थिति में देख रही है, क्योंकि बीजेपी मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभर रही है। बीजेडी के एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने भी इस ओर इशारा किया। बीजेडी के नेता अब अहसास करते हैं कि ओडिशा को ‘कांग्रेस मुक्त’ करने से क्षेत्रीय दल को फायदा नहीं हुआ, बल्कि बीजेपी को उभार का मौका मिल गया।

बीजेपी आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्ग का अधिकतर वोट चुनावों में हासिल करने लगी है, जो कभी कांग्रेस के लिए वोट बेस था। कांग्रेस का वोट बेस बनने वाले अल्पसंख्यक भी बीजद से दूर हो गए हैं। अल्पसंख्यक वोट नहीं मिलना भी बीजेपी के लिए ओडिशा में कोई समस्या नहीं है, क्योंकि ईसाई यहां की कुल आबादी के 2.77 फीसदी और मुस्लिम 2.17 फीसदी हैं। इसलिए बीजेपी की हिंदुत्व नीति ओडिशा में भगवा दल के प्रसार के लिए काफी है।

बीजेपी की हिंदुत्व छवि की काट के लिए बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने 2019 के बाद एक नीति बनाई है जिसके तहत अलग-अलग धर्मों के धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने 3,200 करोड़ रुपए की लागत से जगन्नाथ हेरिटेज कॉरिडोर प्रॉजेक्ट की शुरुआत की है। नवीन पटनायक ने भगवान जगन्नाथ को उडिय़ा सम्मान और गौरव का प्रतीक कहा।

सीएम ने संबलपुर के मां समलेश्वरी मंदिर के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये के पैकेज की भी घोषणा की है। 2021-22 के बजट में राज्य सरकार ने पुरी में जगन्नाथ श्राइन और भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर के लिए विकास के लिए 742 करोड़ रुपए का आवंटन किया। मयूरभंज और केंद्रपाड़ा में भी मंदिरों को समर्थन देने की घोषणा हुई है।

पटनायक, जो 16 अक्टूबर, 2021 को 75 साल के हो जाएंगे, और वर्ष 2000 से मुख्यमंत्री बने हुए हैं। उन्हें कभी भी धार्मिक रूप से इतना सक्रिय नहीं देखा गया। हालांकि अपने पिता बीजू पटनायक की तरह वह चुनाव प्रचार का शुभारंभ और जीत के बाद जगन्नाथ मंदिर जाते हैं। 2019 के बाद से पटनायक धार्मिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और ओडिया भाषा और संस्कृति को ध्यान में रखकर नीतियां बना रहे हैं, ताकि बीजेपी का मुकाबला किया जा सके। सीपीआई (एम) नेता अली किशोर पटनायक कहते हैं, ‘अपने 5वें कार्यकाल में नवीन पटनायक ने सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलना शुरू कर दिया है।

फिर चाल पकड़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 7240 नए मामले; लगातार दूसरे दिन 40 फीसदी मरीज बढ़े
भारतमाला योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के तीन राजमार्ग होंगे शामिल…. मुख्यमंत्री के आग्रह पर मिली अनुमति…. राज्य में लगभग 20 हजार करोड़ की लागत के राजमार्ग निर्माण कार्य होंगे
कोक ओवेन्स बिरादरी ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान: वाहन चालकों से सुरक्षा उपकरण इस्तेमाल करने की अपील
कुम्हारी हत्याकांड़ : छोटे भाई के साथ तीन संदिग्ध हिरासत में, हत्या के बाद कैश भी लूट कर ले गए थे संदेही… जल्द होगा खुलासा
आंगनबाड़ी केन्द्रों में बनाए जाएंगे झूलाघर, कामकाजी महिलाओं के बच्चों की होगी देखभाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना: भिलाई में मिलेगी उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर, निगम के 5 स्थानों पर खुलेंगी दुकाने
Next Article Chain snatching: Three people victimized one after the other नि:शुल्क चावल वितरण: छत्तीसगढ़ में केन्द्र से मिले आबंटन से 13 फीसदी ज्यादा वितरण… राज्य में 58 लाख 91 हजार परिवारों को मिल रहा नि:शुल्क चावल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?