ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब हर माह होगी स्कूलों में शिक्षण स्तर की जांच… शासन ने दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश… 15 बिंदुओं के आधार पर होगा स्कूलों का निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अब हर माह होगी स्कूलों में शिक्षण स्तर की जांच… शासन ने दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश… 15 बिंदुओं के आधार पर होगा स्कूलों का निरीक्षण

By @dmin
Published: October 9, 2021
Share
Govt English Medium School Chhattishgarh
Govt English Medium School Chhattishgarh
SHARE

रायपुर। राज्य में स्कूलों की अकादमिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए निरीक्षण की व्यवस्था लागू की गई है। स्कूलों के निरीक्षण के लिए प्रति माह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संकुल समन्वयक संकुल की प्रत्येक स्कूल का कम से कम एक बार, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी, स्कूल प्राचार्य को क्षेत्र अंतर्गत आने वाली कुल स्कूलों में से 10 प्रतिशत स्कूलों की मॉनिटरिंग इस प्रकार करेंगे कि वर्ष में उनके द्वारा क्षेत्र की शत-प्रतिशत स्कूलों की मॉनिटरिंग हो जाए। जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डाईट, जिला मिशन समन्वयक को कुल स्कूलों में से 5 प्रतिशत स्कूलों की मॉनिटरिंग इस प्रकार करेंगे कि वर्ष में उनके द्वारा क्षेत्र की 50 प्रतिशत स्कूलों की मॉनिटरिंग हो जाए।

अक्टूबर माह में स्कूलों के निरीक्षण के लिए 15 बिन्दु तय किए गए हैं। जिसके आधार पर स्कूलों की वास्तविक स्थिति को देखकर हां या न में जवाब देना है। स्कूलों के निरीक्षण के लिए शामिल किए गए बिन्दुओं में-शाला में 80 प्रतिशत से अधिक बच्चे 10 दिनों से लगातार नियमित रूप से उपस्थित हो रहे हैं। सभी कक्षा में कक्षा अनुरूप लर्निंग आउट कम की प्राप्ति करने वाले बच्चों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है। मुस्कान पुस्तकालय से 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे पुस्तकों का नियमित अध्ययन एवं पुस्तक आधारित गतिविधि में शामिल हो रहे हैं।

कक्षा से 5 बच्चों का रेंडम चयन कर पठन एवं गणितीय कौशल का आंकलन करने पर वे सही-सही पढ़ एवं गणित कर पा रहे हैं। विभिन्न विषयों के अध्यापन को प्रयोग प्रदर्शन के साथ जोड़कर समझ के साथ सीखना सुनिश्चित करने शाला के सभी शिक्षक नियमित रूप से प्रयोगों का सहारा लेते हैं। शाला का वातावरण आकर्षक, साफ-सुथरा और भवन सुरक्षित एवं मजबूत है। सभी बच्चे साफ-सुथरे, स्वच्छ गणवेश और मास्क पहनकर आते हैं और उनके बाल एवं नाखून भी ठीक से कटे हुए हैं। शाला प्रबंधन समिति की नियमित बैठकों का आयोजन होता है और इन बैठकों में बच्चों के गुणवत्ता सुधार पर ध्यान दिया जाता है।

मध्यान्ह भोजन बनाने, वितरण एवं पेयजल आदि की व्यवस्था अच्छी है। शौचालय, मूत्रालय आदि स्वच्छ, उपयोग के लायक एवं पानी की उपलब्धता के साथ हाथ धोने के लिए साबुन आदि की व्यवस्था है। पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 की सभी गतिविधियां पढऩे-लिखने का अभ्यास, गणित के सवाल, विज्ञान के प्रयोग, प्रोजेक्ट कार्य स्कूल में आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण के अनुरूप स्कूलों में बच्चों के साथ निरंतर अभ्यास करवाया जा रहा है। बच्चों के आंकलन की जांची हुई उत्तर पुस्तिकाएं स्कूल में उपलब्ध हैं। बच्चों का स्तर आंकलन में दिए गए अंत के अनुरूप है। कोरोना लॉकडाउन की वजह से हुए सीखने के नुकसान को कम करने समुदाय द्वारा बच्चों को सीखने के लिए स्कूल समय से अगल समय देकर सीखने के लिए व्यवस्था में सहयोग दिया जा रहा है।

रेलवे सेफ्टी कमिश्रर एके राय ने किया केवटी-अंतागढ़ लाइन का निरीक्षण…. अब जल्द शुरू होगा ट्रेनों का परिचालन
जस झांकी में दिखती है संस्कृति की झलक : मंत्री गुरु रुद्र कुमार
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण कदम, इस मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति
छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला से गैंगरेप, अकेला पाकर महिला से की जबरदस्ती… सभी आरोपी फरार
गरीबी और अशिक्षा का भंवर..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article These personalities of Bhilai were honored for social service… Honored केंद्रीय मंत्री के आरोपी बेटे ने किया सरेंडर, तय समय से 20 मिनट पहले पहुंचे क्राइमब्रांच के दफ्तर…. पूछताछ शुरू
Next Article Number of infected people crossed 58 lakhs in the country देश में कोरोना: बीते 24 घंटों में सामने आए 20 हजार से कम केस, एक्टिव केस कम होकर ढाई लाख से नीचे पहुंचे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?