भिलाई। तेज रफ्तार बाइक सवार के कारण फिर एक जान चली गई। घटना बीती रात भारतीय स्टेट बैंक सेक्टर1 के सामने सेन्ट्रल एवेन्यू की है। सडक दुर्घटना में भिलाई नगर थाने में मददगार आरक्षक 1149 राधेश्याम सिन्हा की मौत हो गई। ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे आरक्षक राधेश्याम सिन्हा को तेज रफ्तार बुलेट सवार ने जबर्दस्त ठोकर मारी टक्कर से आरक्षक के सिर मे गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल सेक्टर- 9 अस्पताल ले जाया गया जहा उपचार शुरू होने के पहले ही दम तोड दिया। मामले में भिलाई भट्टी पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक राधेश्याम सिन्हा बुधवार रात 10 बजे ड्यूटी के पश्चात अपने निवास भट्टी थाना परिसर में स्थित आवासीय कॉलोनी में लौट रहे थे। रास्ते में सेंट्रल एवेन्यू रोड पर भारतीय स्टेट बैंक के ठीक सामने भट्टी थाने की ओर जाने वाले रोड कटिंग के पास जैसे ही आरक्षक ने अपनी बाइक को घुमाया उसी समय इक्वीपमेंट चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमपी 7439 की चपेट में आ गए। बुलेट चालक इतनी तेज गति में था कि बाइक टकराने के बाद दूर तक जा गिरी। गंभीर अवस्था में घायल दोनों को को इलाज के लिए तत्काल सेक्टर 09 अस्पताल ले जाया गया। जहा उपचार शुरू होने के पहले ही आरक्षक राधेश्याम सिन्हा ने दम तोड़ दिया। आरक्षक राधेश्याम सिन्हा भिलाई नगर थाना में मददगार था और भिलाई भट्टी थाना पुलिस लाइन में उसका निवास था। भिलाई भट्टी पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी चालक का इलाज भी सेक्टर 9 अस्पताल में जारी है।




