ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कवर्धा सहित दो जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, धारा 144 लागू, अब तक 59 लोग गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

कवर्धा सहित दो जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, धारा 144 लागू, अब तक 59 लोग गिरफ्तार

By @dmin Published October 6, 2021
Share
कवर्धा सहित दो जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, धारा 144 लागू, अब तक 59 लोग गिरफ्तार
कवर्धा सहित दो जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, धारा 144 लागू, अब तक 59 लोग गिरफ्तार
SHARE

कवर्धा (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में मंगलवार को दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा निकाली गई एक रैली के दौरान हिंसा भड़कने के बाद धारा 144 लागू कर कफ्र्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कवर्धा में देर रात करीब 12 बजे इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। इसके बाद पड़ोसी जिलों बेमेतरा और राजनांदगांव में भी इंटरनेट बंद करा दिया गया है।  

अधिकारियों के अनुसार, कवर्धा में उपद्रव फैलाने और तोडफ़ोड़ करने के आरोप में लगभग 70 लोगों की पहचान की गई है। साथ ही 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वीडियो फुटेज के आधार पर और लोगों की पहचान की जा रही है। भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। जिन्होंने घरों और दुकानों पर पथराव किया और कुछ वाहनों में तोडफ़ोड़ की उन पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

कबीरधाम कलेक्टर रमेश शर्मा ने कहा कि जिले के मुख्यालय शहर में एक मुख्य मार्ग से धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच झड़प के दो दिन बाद निकाली गई रैली के लिए प्रशासन द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई थी।

दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा निकाली गई रैली के दौरान हिंसा भड़कते ही सुबह करीब 11:30 बजे कफ्र्यू लगा दिया गया, लेकिन आधे घंटे के भीतर ही स्थिति पर काबू पा लिया गया। कोई नागरिक घायल नहीं हुआ, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को चोटे लगी हैं।

उन्होंने कहा कि रैली की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि रविवार की झड़प के बाद शहर में सीआरपीसी की धारा 144 (एक स्थान पर पांच या अधिक लोगों के इक_ा होने पर प्रतिबंध) लागू थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और अब तक करीब 40 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जैसे ही रैली दूसरे समुदाय के लोगों के बड़े पैमाने पर बसे हुए क्षेत्रों में पहुंची, यह हिंसक घटना हो गई। उन्होंने बताया कि भीड़ ने घरों और दुकानों पर पथराव किया और सड़क पर खड़े वाहनों में तोडफ़ोड़ की।

अधिकारी ने बताया कि उपद्रवियों ने कुछ घरों में घुसने की कोशिश की लेकिन शहर में निषेधाज्ञा के मद्देनजर बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin October 6, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts स्वामित्व योजना: पीएम मोदी बोले- अब आपका प्रॉपर्टी कार्ड रहेगा आपके मोबाइल में, तीन हजार गांवों को मिलेगा लाभ
Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत ट्रक से भिड़ी पुलिसकर्मियों की कार, 4 की मौके पर मौत, एक घायल
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?