ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ तक पहुंची लखीमपुर की आग…. दुर्ग व भिलाई के कांग्रेसियों ने योगी सरकार के खिलाफ दिया धरना… बारिश के बीच कांग्रेस नेताओं ने कहा बर्खास्त हो यूपी सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ तक पहुंची लखीमपुर की आग…. दुर्ग व भिलाई के कांग्रेसियों ने योगी सरकार के खिलाफ दिया धरना… बारिश के बीच कांग्रेस नेताओं ने कहा बर्खास्त हो यूपी सरकार

By @dmin
Published: October 5, 2021
Share
Lakhimpur fire reached Chhattisgarh. Congressmen
नगर पंचायत CMO निलंबित, कुर्सी का खेल पड़ गया भारी, शिकायत के बाद संयुक्त सचिव ने जारी किया निलंबन आदेश
SHARE

दुर्ग। लखीमपुर में किसानों के साथ हुई बर्बरता की आग ठंडी नहीं हो रही है। लखीमपुर की आग अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण एवं भिलाई शहर के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों के साथ हुए अन्याय और अत्याचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश के योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

इससे पहले सुबह दुर्ग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद धरना स्थल बड़ी संख्या में कांग्रेसी जमा होने लगे। दुर्ग शहर विधायक ने इस मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार को जब तक उखाड़ के नहीं फेकेंगे तब तक कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी।

विधायक वोरा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों के साथ अन्याय एवं अत्याचार योगी सरकार के तानाशाही रवैए को दर्शाती है। मंत्री पुत्र किसानों को कुचल देता है लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होती। यूपी सरकार भाजपा के मंत्री पुत्र को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है। आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका जवाब जनता से मिलेगा।

धरना प्रदर्शन के दौरान दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार के द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को किसानों के मृतक परिजनों से मिलने के लिए रोका जा रहा है। देश का संविधान, एकता और अखंडता खतरे में है, जिसके लिए योगी एवं मोदी सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि योगी सरकार को बर्खास्त किया जाए।

भिलाई शहर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि यूपी में सरकार की तानाशाही चल रही है ऐसी सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अल्ताफ अहमद एवं आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष गया पटेल ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, बीडी कुरैशी, भजन सिंह निरंकारी, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, लक्ष्मण चंद्राकर, सभापति राजेश यादव, भिलाई जिला की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, आरएन वर्मा, प्रदेश महामंत्री अरुण सिसोदिया, सुश्री नीता लोधी, धर्मेंद्र यादव, इरफान खान, सीजू एंथोनी, सुभद्रा सिंह, कन्या ढीमर, अश्वनी साहू, झुमुक साहू, अब्दुल गनी खान, अजय मिश्रा, महीप भुवाल, प्रवक्ता नासिर खोखर, मनोज मढरिया, प्रकाश ठाकुर शिव कुमार वर्मा, आदित्य सिंह, कैलाश नाहटा, नंद कुमार कश्यप, संदीप निरंकारी, राकेश मिश्रा, हेमंत बंजारे, सुमित पवार, जानकी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहर में बिना हेलमेट वाहन चालाने वालों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 440 लोगों का चालान
Gustakhi Maaf: इसने बताया, उसने बताया, किसने बताया
ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-कॉमेडी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का वल्र्ड टेलीविजऩ प्रीमियर 25 को
एक देश के लिए कोई भी गाली,भुखमरी से ज्यादा अपमानजनक नहीं है-प्रणब मुखर्जी
अपने बच्चे से भूल से भी कभी न कहें ये बातें…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 12 नए मामले, कोई मौत नहीं, लगीं चार करोड़ वैक्सीन खुराक छत्तीसगढ़ में कोरोना: प्रदेश के 22 जिलों में 4 अक्टूबर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं, पॉजिविटी दर 0.05 प्रतिशत
Next Article वार-पलटवार: लखीमपुर खीरी की घटना दुखद, सिलगेर भी जाएं सीएम भूपेश बघेल- रमन सिंह वार-पलटवार: लखीमपुर खीरी की घटना दुखद, सिलगेर भी जाएं सीएम भूपेश बघेल- रमन सिंह

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?