ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी लागू हुआ एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला, कईयों पर गिरी गाज
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी लागू हुआ एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला, कईयों पर गिरी गाज

By @dmin Published October 4, 2021
Share
World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला लागू हो गया है। इसके तहत निगम-मंडल में कुर्सी पा चुके नेताओं को प्रदेश संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पार्टी नेताओं के अनुसार इस फार्मूले से पार्टी के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पद मिल सकता है। वैसे भी 15 साल बाद सत्ता में वापस आई कांग्रेस पार्टी में पदों की तुलना में दावेदारों की संख्या कई गुना ज्यादा है। इस कारण से अब तक सभी निगम-मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्ति नहीं हो पाई है।

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस संगठन में शनिवार को बदलाव हुआ। इस बदलाव की सूची सीधे अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने जारी की। संगठन से जिन लोगों को हटाया गया है, उनमें से तीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं।इनमें संचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी के साथ उपाध्यक्ष रहे गिरिश देवांगन और अटल श्रीवास्तव का नाम भी शामिल है। तीनों को निगम-मंडल में कुर्सी मिल चुकी है।

त्रिवेदी पाठ्य पुस्तक, देवांगन खनिज विकास निगम और श्रीवास्तव पर्यटन मंडल के अध्यक्ष हैं। ऐसे ही निगम-मंडल में कुर्सी पा चुके पदमा मनहर व भानुप्रताप सिंह भी संगठन से हटा दिए गए हैं। संगठन के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार हाईकमान ने यह कदम उठाकर साफ कर दिया है कि पार्टी में अब एक व्यक्ति एक ही पद पर रहेगा। इससे उन लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं, जिन्हें अब तक संगठन या सरकार में स्थान नहीं मिला है।

महंत की नाराजगी के बाद हटाए गए चंद्राकर
पार्टी के चार जिलाध्यक्ष भी बदले गए है। इनमें जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष रहे चोलेश्वर चंद्राकर भी शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत का निर्वाचन क्षेत्र इसी जिले में है। पार्टी सूत्रों के अनुसार डा. महंत, चंद्राकर को अध्यक्ष बनाए जाने के खिलाफ थे। इसी वजह से पार्टी ने चंद्राकर के स्थान पर राघवेंद्र सिंह को जिला की कमान सौंपी है। महिला आयोग में सदस्य की जिम्मेदारी संभाल रही तुलसी साहू के स्थान पर मुकेश चंद्राकर को भिलाई शहर का अध्यक्ष बनाया गया है।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin October 4, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चंपा के फूलों की खुशबू से महकेगा केनाल रोड, नंदिनी रोड़ के लिए मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी…. निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने केनाल रोड का किया निरीक्षण
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 351 # 04 october 2021
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?