ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट और डायलिसिस सुविधा का किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट और डायलिसिस सुविधा का किया लोकार्पण

By @dmin
Published: October 3, 2021
Share
मुख्यमंत्री ने नव गठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को दी 332 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने नव गठित जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को दी 332 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
SHARE

बेमेतरा को सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा प्रवास के दूसरे दिन रविवार को जिले को चिकित्सा सुविधा की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल परिसर में एक करोड़ एक लाख रूपए की लागत से स्थापित 500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही वहां डायलिसिस सुविधा का भी शुभारंभ किया। इससे बेमेतरा जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधा की पुरानी मांग पूरी हो गई है। अस्पताल में ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले गंभीर रोगियों को अब सहजता से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में सीटी स्कैन मशीन भी लगाए जाने की घोषणा की।

बेमेतरा जिला चिकित्सालय में स्थापित इस ऑक्सीजन प्लांट से 500 लीटर प्रति मिनट की दर से शुध्द ऑक्सीजन की आपूर्ति सीधे वार्डों में किए जाने का सिस्टम तैयार किया गया है। इस ऑक्सीजन प्लांट में अत्याधुनिक वैक्यूम प्रेशर सीव एड्सॉरर्बशन मशीन लगाई गई है, जो हवा में मौजूद अवांछित गैसों को छान कर शुध्द ऑक्सीजन बनाता है। यहां 3000 लीटर तक भंडारण क्षमता का टैंक भी स्थापित किया गया है, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित न हो। संयत्र के सुचारू संचालन व ऑक्सीजन संयंत्र में विघुत अवरोध की स्थिति में प्रबंधन के लिए ध्वनिरहित बिजली जेनरेटर भी लगाया गया है।

मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय को डायलिसिस यूनिट प्रदान करने के लिए लायंस क्लब बेमेतरा की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब ने सेवा का उत्कृष्ठ उदाहारण पेश किया है। उन्होंने कहा कि एक समय डायलिसिस की सुविधा के लिए मरीजों को दिल्ली, मुम्बई जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था, कई लोग इन सुविधाओं से वंचित रह जाते थे। मगर अब जिलों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होने लगी है और गरीब से गरीब व्यक्ति भी इसका लाभ ले सकते है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट, डायलिसिस मशीन व सीटी स्कैन की सुविधा से अस्पताल में इलाज की व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान हमने ऑक्सीजन की महत्ता को और भी बेहतर तरीके से समझा है। वैश्विक महामारी कोविड-19 में छत्तीसगढ़ में जहां-जहां ऑक्सीजन की कमी हुई, वहां 19 हजार 500 ऑक्सीजन सिलेंडरों के माध्यम से त्वरित रूप से ऑक्सीजन पहुंचाने का काम किया गया। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ ने ऑक्सीजन की किल्लत झेल रहे मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित पंजाब, राजस्थान और दक्षिण भारत के राज्यों को भी ऑक्सीजन की सप्लाई की। मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले में कोरोना महामारी के नियत्रंण में डॉक्टरों सहित अन्य मेडिकल स्टाफ, समाजिक संगठन व नागरिकों के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना
और उलझती जा रही एंटीलिया केस की गुत्थी? जहां मिली थी मनसुख हिरेन की लाश, वहीं एक और शव मिला
आधार कार्ड अपडेट कराने पार्षद कार्यालय में लगी भीड़
बिग ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक, 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे पीएम मोदी, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
CG News : करंट लगने से मादा भालू व उसके बच्चे की मौत, बोर के लिए किसान ने लगा था तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता: अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तानी तस्कर को पकड़ा, हेरोइन के छह पैकेट बरामद
Next Article 'पाकिस्तान सिर्फ जिहाद ही नहीं, ड्रग्स का भी करता है निर्यात', कोस्ट गार्ड ने जब्त किए एक क्विंटल हेरोइन ड्रग्स का जाल: कभी मुम्बई में आलू बेचता था, अब देश का बड़ा ड्रग सप्लायर बना ‘बटाटा’

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?