ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोक सेवा केन्द्रों पर लोगों का बढ़ा भरोसा: समय सीमा में हुआ 94 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण… अब तक 1 करोड़ 48 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित
Share
Notification Show More
Latest News
कोल-लेवी केस में विधायक देवेन्द्र को EOW का नोटिस…. 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी
October 3, 2026
गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने बनाई जांच समिति 
October 3, 2026
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय
October 3, 2026
वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री कश्यप ने दिखाई हरी झंडी
October 3, 2026
छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा: ऑटो से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, 10 घायल
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

लोक सेवा केन्द्रों पर लोगों का बढ़ा भरोसा: समय सीमा में हुआ 94 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण… अब तक 1 करोड़ 48 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

By @dmin Published September 30, 2021
Share
People's confidence in public service centers increased: 94 percent applications were resolved within the time limit
People's confidence in public service centers increased: 94 percent applications were resolved within the time limit
SHARE

रायपुर। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंर्तगत स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के माध्यम से सेवाओं का त्वरित लाभ मिलने से इसमें लोगों का भरोसा बढ़ा है। इसके माध्यम से लगभग 94 प्रतिशत आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण किया गया है। विगत छ: माह के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के माध्यम से औसतन 3 लाख से अधिक नागरिक प्रति माह विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन कर रहे हैं।

इस वर्ष सितम्बर माह में 4 लाख 27 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। जुलाई से सितम्बर 2021 की अवधि में कुल 13 लाख 47 हजार 537 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 6 लाख 35 हजार 157 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस प्रकार आवेदनों में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 112 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 22 से 29 सितम्बर तक पिछले सात दिनों में एक लाख 17 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत विभिन्न विभागों की 129 से अधिक नागरिक सेवाएं निर्धारित समय सीमा में दी जा रही हैं। नागरिकों को जनोपयोगी सेवाओं की उपलब्धता के लिए राज्य में 1475 लोक सेवा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। 2015 में लोक सेवा केंद्र शुरु होने के पश्चात अब तक 1 करोड़ 48 लाख 92 हजार से अधिक नागरिक विभिन्न सेवाओं से लाभान्वित हो चुके हैं। चिप्स ने कोरोना काल में अप्रैल 2020 के बाद अत्यंत अल्प समय में ऑनलाइन विवाह अनुमति, अस्थाई फटाका लायसेंस, स्थाई फटाका दुकान लायसेंस, पेट्रोल पम्प हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र, होटल व्यपार अनुज्ञप्ति, सिनेमेटोग्राफी एक्ट के तहत सिनेमा लाइसेंस, पेट्रोल पंप स्थापित करने हेतु एन.ओ.सी, विस्फोटक सामग्री विक्रय, परिवहन एवं निर्माण हेतु एन.ओ.सी आदि अनेक जनउपयोगी सेवाएं प्रारंभ की है। इन सेवाओं के ऑनलाइन माध्यम से शुरू होने से लोगों के काम तीव्र गति से होने के साथ ही उनके समय की बचत भी हो रही है। इससे बड़ी संख्या में नागरिक संतुष्ट है।

You Might Also Like

कोल-लेवी केस में विधायक देवेन्द्र को EOW का नोटिस…. 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी

गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने बनाई जांच समिति 

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री कश्यप ने दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा: ऑटो से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, 10 घायल

@dmin September 30, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुफ्त बिजली पर 'लगाम' लगाने की तैयारी में सरकार, एक अक्तूबर से लोगों को मिलेगा यह विकल्प एक अक्टूबर से महंगी होगी बिजली, जानें उपभोक्ताओं पर कितना पड़ेगा बोझ
Next Article Rural health research unit to be built at Jheet Community Health Center झीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनेगा ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई… स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की मौजूदगी में एमआरएचआरयू के लिए सीजीएमएससी और आईसीएमआर के बीच एमओयू
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?