ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कल को होगी स्वच्छ भारत और अटल मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत…. प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कल को होगी स्वच्छ भारत और अटल मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत…. प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

By @dmin
Published: September 30, 2021
Share
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान (शहरी) के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन या ‘अमृत’ के दूसरे चरण की शुरुआत भी करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को दी। इस संबंध में पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ये दोनों अभियान सभी शहरों को कचरा मुक्त और जल सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं। 

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री शुक्रवार की सुबह 11 बजे डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में इन दोनों अभियानों का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ ने कहा कि ये महत्वपूर्ण अभियान देश में तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने की दिशा में एक कदम आगे बढऩे का संकेत देते हैं। इसके साथ ही बयान में कहा गया है कि ये अभियान साल 2030 के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी मदद करेंगे और अपना अहम योगदान देंगे।   

दोनों अभियानों ने बेहतर कीं बुनियादी सेवाएं प्रदान करने की क्षमताएं
दोनों अभियानों के उद्घाटन के अवसर पर आवासीय एवं शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और आवासीय एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर के साथ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी विकास मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बयान में कहा गया है कि इन दोनों प्रमुख अभियानों ने हमारे नागरिकों को जल आपूर्ति और स्वच्छता की बुनियादी सेवाएं देने की देश की क्षमता में वृद्धि की है और यह आने वाले समय में और बेहतर होगी।

केंद्रीय मंत्री पुरी ने बीते दिनों की थी स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की शुरुआत
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बीते सोमवार को वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के सातवें संस्करण ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2022Ó की शुरुआत की थी। इसके तहत पहली बार जिलों की रैंकिंग की जाएगी।मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि इस साल के सर्वेक्षण से छोटे शहरों हेतु आबादी की दो श्रेणियों (15,000 से कम और 15,000-25,000) की शुरुआत करने से एक समान अवसर पैदा होगा। इसका दायरा भी 40 फीसदी वार्ड से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया गया है।

New Rail Project: कश्मीर के बाद अब लद्दाख तक ट्रेन पहुंचाने की तैयारी, किया जा रहा है सर्वे
टीएमसी नेता के घर से मिले ईवीएम और वीवीपैट, अफसर को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड
CM भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए आरक्षित जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, हाई कोर्ट पहुंचा मामला
शीतलहर: स्वास्थ्य विभाग ने की अपील, बच्चों एवं बूढ़ों का रखें विशेष ध्यान…
आईफा रॉक्स: दिलकश संगीत और जश्न की रात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article These personalities of Bhilai were honored for social service… Honored समाज सेवा के लिए भिलाई की इन विभुतियों का हुआ सम्मान… सांसद व अभिनेत्री हेमामालिनी द्वारा किया गया सम्मान
Next Article रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में यूपी के पांच जिलों में एटीएस की छापेमारी, छह संदिग्ध हिरासत में टेरर मॉड्यूल में एक और कामयाबी, महाराष्ट्र ATS ने तीसरे संदिग्ध को किया मुंबई से गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?