ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ेडोंगर और अमर शहीद गैंद सिंह की कर्मस्थली परलकोट पर्यटन स्थल के रूप में होगी विकसित… मुख्यमंत्री भूपेश ने हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बड़ेडोंगर और अमर शहीद गैंद सिंह की कर्मस्थली परलकोट पर्यटन स्थल के रूप में होगी विकसित… मुख्यमंत्री भूपेश ने हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान की घोषणा

By @dmin
Published: September 29, 2021
Share
Baradongar and Amar Shaheed Gaind Singh's work place will be developed as Paralkot
Baradongar and Amar Shaheed Gaind Singh's work place will be developed as Paralkot
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान आदिवासियों के आस्था के केन्द्र बड़ेडोंगर और अमर शहीद गैंद सिंह की कर्मस्थली परलकोट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीद गैंद सिंह की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। श्री बघेल ने हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी ली और उनसे आदिवासी समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास के संबंध में सुझाव मांगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहली बार कोदो-कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। आगामी नवम्बर माह से इनकी खरीदी, मिलिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा भी उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि आदिवासी अंचलों में सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए सरपंचों के माध्यम से उनके क्षेत्र के नदी-नालों में वाटर रिचार्जिंग के लिए नरवा योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कराए जाएं। इससे इन क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी और भू-जल स्तर भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी-नालों में वाटर रिचार्जिंग के लिए नरवा योजना प्रारंभ की गई है। छत्तीसगढ़ में लगभग 30 हजार नाले हैं। जिन पर एनीकट, स्टाप डेम सहित छोटी-छोटी संरचनाएं बनाकर जल संवर्धन और संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल लगभग 1200 नालों में संरचनाएं बनाई गई है। जिससे लगभग 2 लाख एकड़ में सिंचाई सुविधा मिल रही है। चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मण्डल में शामिल लोगों ने वनांचल क्षेत्र के नदी-नालों पर एनीकट निर्माण कराने का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों की आय में वृद्धि और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर से बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्जमाफी, धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक दर में वृद्धि, 52 लघु वनोपजों की खरीदी और उनमें वैल्युएडिशन जैसी योजनाओं से लोगों की आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रतिनिधि मण्डल से यह आग्रह भी किया कि वे अपनी सामाजिक बैठकों में जरूरतमंद मरीजों के इलाज, बच्चों की शिक्षा और लोगों को रोजगार से जोडऩे जैसे विषयों को प्राथमिकता के साथ शामिल करें। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को वन अधिकार मान्यता पत्र दिलाने के लिए समाज को भी प्रयास करना चाहिए। लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने भी प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित किया।

श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन, रायगढ़ की 6 औद्योगिक इकाइयों पर लगा जुर्माना
नुपुर शर्मा के पोस्ट का समर्थन करने पर कुम्हारी के युवक को धमकी
लापरवाही: मास्क से छूट देने वाले पहले देश इस्राइल पर टूटा महामारी का कहर, वैक्सीन ले चुके लोग हो रहे संक्रमित
वैशाली नगर में कामयाब नहीं हो रहा भाजपा का डैमेज कंट्रोल…. रिकेश के खिलाफ लामबंद भाजपाइयों ने कहा- जीतने नहीं देंगे
CG Crime : जशपुर में तलाकशुदा महिला से रेप, थाने पहुंची पीड़िता, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ेडोंगर और अमर शहीद गैंद सिंह की कर्मस्थली परलकोट पर्यटन स्थल के रूप में होगी विकसित… मुख्यमंत्री भूपेश ने हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान की घोषणा
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 कोरोना से बड़ी राहत: लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामले 20 हजार से कम…. 378 लोगों की हुई मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?