ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ेडोंगर और अमर शहीद गैंद सिंह की कर्मस्थली परलकोट पर्यटन स्थल के रूप में होगी विकसित… मुख्यमंत्री भूपेश ने हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बड़ेडोंगर और अमर शहीद गैंद सिंह की कर्मस्थली परलकोट पर्यटन स्थल के रूप में होगी विकसित… मुख्यमंत्री भूपेश ने हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान की घोषणा

By @dmin
Published: September 29, 2021
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां अपने निवास कार्यालय में हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान आदिवासियों के आस्था के केन्द्र बड़ेडोंगर और अमर शहीद गैंद सिंह की कर्मस्थली परलकोट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीद गैंद सिंह की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। श्री बघेल ने हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी ली और उनसे आदिवासी समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास के संबंध में सुझाव मांगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहली बार कोदो-कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। आगामी नवम्बर माह से इनकी खरीदी, मिलिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा भी उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि आदिवासी अंचलों में सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए सरपंचों के माध्यम से उनके क्षेत्र के नदी-नालों में वाटर रिचार्जिंग के लिए नरवा योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कराए जाएं। इससे इन क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी और भू-जल स्तर भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी-नालों में वाटर रिचार्जिंग के लिए नरवा योजना प्रारंभ की गई है। छत्तीसगढ़ में लगभग 30 हजार नाले हैं। जिन पर एनीकट, स्टाप डेम सहित छोटी-छोटी संरचनाएं बनाकर जल संवर्धन और संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल लगभग 1200 नालों में संरचनाएं बनाई गई है। जिससे लगभग 2 लाख एकड़ में सिंचाई सुविधा मिल रही है। चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मण्डल में शामिल लोगों ने वनांचल क्षेत्र के नदी-नालों पर एनीकट निर्माण कराने का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों की आय में वृद्धि और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर से बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्जमाफी, धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक दर में वृद्धि, 52 लघु वनोपजों की खरीदी और उनमें वैल्युएडिशन जैसी योजनाओं से लोगों की आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रतिनिधि मण्डल से यह आग्रह भी किया कि वे अपनी सामाजिक बैठकों में जरूरतमंद मरीजों के इलाज, बच्चों की शिक्षा और लोगों को रोजगार से जोडऩे जैसे विषयों को प्राथमिकता के साथ शामिल करें। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को वन अधिकार मान्यता पत्र दिलाने के लिए समाज को भी प्रयास करना चाहिए। लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने भी प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित किया।

Bhilai Politics: नाराज कार्यकर्ताओं को साधने भाजपा ने निकाला बीच का रास्ता, अब सीधे दिल्ली से घोषित नहीं होंगे प्रत्याशी
पीएम मोदी बोले- पहले चरण के मतदान के बाद घोर परिवारवादियों को सपने दिखने बंद, नींद भी उड़ी
सीएम साय और चीफ जस्टिस की बैठक में न्यायालयों में अधोसंरचना विकास तथा भर्तियों के संबंध में हुई चर्चा
रंग बिरंगी खूबसूरत रंगीन लाइट्स से रोशन हुई टाउनशिप की प्रमुख सड़क… शहरवासियों को लुभा रही
विराट कोहली के आउट होने पर विवाद, दर्शकों ने की हूटिंग, कमेंटेटर बोले- बेचारा डर गया था अंपायर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people कक्षा 5वीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में शामिल होगी महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा, सीएम बघेल ने कहा- बच्चों के सर्वांगीण विकास व आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा का करें प्रबंध
Next Article Baradongar and Amar Shaheed Gaind Singh's work place will be developed as Paralkot बड़ेडोंगर और अमर शहीद गैंद सिंह की कर्मस्थली परलकोट पर्यटन स्थल के रूप में होगी विकसित… मुख्यमंत्री भूपेश ने हल्बा आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान की घोषणा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?