ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश में लेखन कौशल और रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करने की पहल: स्कूलों में बच्चों द्वारा तैयार की जाएगी हस्तपुस्तिका… स्कूल से संकुल, विकासखंड एवं जिला स्तर पर होगी प्रतियोगिता
Share
Notification Show More
Latest News
नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम
सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
October 7, 2026
मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि
मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि
October 7, 2026
स्वास्थ्य, स्वच्छता और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल
October 7, 2026
जीपीएम में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित
October 7, 2026
तीन वर्षों में निर्यात को 47 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य
हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित
October 7, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेश में लेखन कौशल और रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करने की पहल: स्कूलों में बच्चों द्वारा तैयार की जाएगी हस्तपुस्तिका… स्कूल से संकुल, विकासखंड एवं जिला स्तर पर होगी प्रतियोगिता

By @dmin Published September 27, 2021
Share
SHARE

रायपुर। बच्चों के लेखन कौशल में सुधार लाने एवं रचनात्मक लेखन कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर प्रत्येक विद्यार्थी की सक्रिय सहभागिता से एक हस्तपुस्तिका का निर्माण कर शाला से संकुल स्तर, विकासखंड एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित 28 हस्तपुस्तिकाओं की प्रदर्शनी राज्य स्तर पर लगायी जाएगी।

प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने हस्तपुस्तिका एवं प्रोजेक्ट कार्य तैयार करने के संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डाइट और जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा को निर्देश जारी किए है। निर्देश में कहा गया है कि राज्य में इस वर्ष पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 के अंतर्गत प्रत्येक स्कूल में कम से कम एक हस्तपुस्तिका को बच्चों द्वारा स्वयं अपने हाथों से कोरे कागजों में लिखकर, स्टेपल कर, एक हस्तपुस्तिका का रूप देकर तैयार किया जाएगा। इन हस्तपुस्तिकाओं को संकुल से लेकर जिला स्तर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। जिलों में चयनित हस्तपुस्तिकाओं और बेस्ट परियोजनाओं को राज्य स्तर पर प्रदर्शनी में रखा जाएगा।

संबंधित अधिकारियों को प्राथमिक स्तर से लेकर हायर सेकेण्डरी स्तर तक बच्चों के लिए हस्तपुस्तिकाएं तैयार करने और विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य करने के लिए सुझाव भी दिए गए है। बच्चों के लेखन कार्य में पर्याप्त अभ्यास के लिए अभ्यास पुस्तिकाओं पर कार्य, कर्सिव लेखन पुस्तिकाओं पर कार्य, रचनात्मक लेखन के लिए उपलब्ध अभ्यास पुस्तिकाओं पर कार्य करते हुए सभी अभ्यास पुस्तिकाओं पर लेखन कार्य पूरा करवाया जाए। बच्चों को उनके कार्यों के आधार पर फीडबैक दिया जाए। इसी प्रकार हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्तर पर जीवन कौशल पर आधारित पुस्तकों पर अभ्यास कार्यों को शिक्षकों की देख-रेख में पूरा करवाएं और मार्गदर्शन भी दे। अधिकारियों से कहा गया है कि यह ध्यान रखा जाए कि इनमें से अधिकांश कार्यों को समय-सीमा निर्धारित कर विद्यार्थियों से उनके घर पर रहते हुए करवाया जाए। बच्चों के लेखन कौशल में सुधार लाने के लिए प्रतिदिन पर्याप्त अभ्यास करवाया जाए।

प्राथमिक स्तर पर लिखित कौशल के विकास के लिए स्कूलों में वितरित विभिन्न अभ्यास पुस्तिकाओं-भाषा, गणित एवं कर्सिव लेखन में कार्य करने के साथ-साथ कक्षा चौथी और पांचवी के बच्चों को रचनात्मक लेखन विकास से संबंधित अभ्यास पुस्तिका पर कार्य पूरा करवाया जाए। सभी स्कूलों में प्रत्येक बच्चे की सहभागिता से उन्हें एक-एक कागज देकर उनसे लिखवाकर, प्रत्येक प्राथमिक शाला दो-दो हस्तपुस्तिका तैयार करें। एक हस्तपुस्तिका कक्षा पहली से तीसरी के बच्चों द्वारा और दूसरी हस्तपुस्तिका कक्षा चौथी और पांचवी के बच्चों के द्वारा तैयार कर स्टेपल कर एक पुस्तक के रूप में तैयार की जाए।

उच्च प्राथमिक स्तर पर सृजनात्मक लेखन कौशल विकास की दिशा में भी विशेष ध्यान दिया जाए। प्राथमिक कक्षा के लिए उपलब्ध सृजनात्मक लेखन की सामग्री में दिए विभिन्न लेखन गतिविधियों पर भी अभ्यास कार्य करवाया जाए। जिन स्कूलों में बच्चों के लिए निखार सामग्री दी गई है, वहां निखार की हिन्दी एवं अंग्रेजी की अभ्यास पुस्तिाकओं पर भी शिक्षकों की देख-रेख में कार्य करवाया जाए। प्रत्येक शाला स्तर पर एक-एक हस्तपुस्तिका तैयार करें। जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर आलेख लिखकर उन्हें स्टेपल कर प्रतियोगिता में शामिल करने भेजा जाए।

हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्तर पर बच्चों में हिन्दी एवं अंग्रेजी में लेखन कौशल विकसित करने के लिए विद्यालय में हस्तपुस्तिका तैयार कर उसका प्रदर्शन किए जाने के लिए सुझाव दिया जाए। स्कूल पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग किए जाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाए। विभिन्न स्तरों पर समुदाय की उपस्थिति और निर्णायक की भूमिका में आमंत्रित किया जाए। निर्णायकों में समुदाय, रिटायर शिक्षक, निकट के स्कूल के शिक्षक और पालक आदि को शामिल किया जाए।

You Might Also Like

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि

आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित

हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित

@dmin September 27, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन चुनावी व्यूह: टूटता गया वोटबैंक, छूटते गए वोटर…. तीन चुनाव जीते, पर 50 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाई भाजपा…. एसटी-एससी ने साथ छोड़ा, ओबीसी को भी साथ नहीं ले पाए
Next Article दुर्ग जिले में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों लेकर जिला प्रशासन का नया आदेश… अब इतने व्यक्ति हो सकेंगे शामिल… देखें पूरा आदेश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?