ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रॉकेट बना शेयर बाजार: टूटे सारे रिकॉर्ड, जानिए क्यों आ रहा जोरदार उछाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

रॉकेट बना शेयर बाजार: टूटे सारे रिकॉर्ड, जानिए क्यों आ रहा जोरदार उछाल

By @dmin
Published: September 24, 2021
Share
बजट-2022-शेयर बाजार: एलआईसी का आईपीओ जल्द, वित्त मंत्री सीतामरण ने बजट भाषण में दिए संकेत
बजट-2022-शेयर बाजार: एलआईसी का आईपीओ जल्द, वित्त मंत्री सीतामरण ने बजट भाषण में दिए संकेत
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी का सिलसिला जारी है। आज सेंसेक्स ने नया इतिहास रच दिया है। यह पहली बार 60 हजार के पार पहुंचा। इससे पहले गुरुवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। बाजार में अभी भी शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इससे निवेशकों को मोटा मुनाफा हुआ है।

अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के फैसले आ गए हैं। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखा है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन साथ ही आने वाले दिनों में कटौती के भी संकेत दे दिए हैं। इसकी वजह से विदेशी निवेशकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। 

इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस 1.48 फीसदी चढ़कर 34,764 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 15,052 और एस एंड पी 500 1.21 फीसदी चढ़कर 4,448 पर बंद हुआ।

कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई। यानी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है। 

सरकार लगातार उद्योगों का समर्थन करने रही है। हाल ही में सरकार ने दूरसंचार क्षेत्र के लिए बड़े एलान किए थे। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दूरसंचार क्षेत्र में कई संरचनात्मक और प्रक्रिया सुधारों को मंजूरी दी थी। इन सुधारों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी और साथ ही निवेशक भी प्रोत्साहित होंगे।

साथ ही विदेशी निवेश (एफडीआई) लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश दोगुने से भी अधिक बढ़कर 20.42 अरब डॉलर हो गया। इन चार महीनों में टोटल फॉरन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट बढ़कर 27.37 अरब डॉलर हो गया। इससे भी घरेलू बाजार प्रभावित हुआ।

प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का बाजार भी अच्छा चल रहा है। कंपनियां लगातार आईपीओ पेश कर रही हैं। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है।  

मुद्रास्फीति के आंकड़ों से भी बाजार प्रभावित हुआ। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में मामूली गिरावट आई है। जुलाई में सीपीआई 5.59 फीसदी था, जो अगस्त में घटकर 5.30 फीसदी पर आ गया।

टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कोरोना टीकाकरण का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया और इस बार टीकाकरण को 100 करोड़ पार ले जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। आगामी सात अक्तूबर तक रिकॉर्ड टीकाकरण के जरिए 100 करोड़ का आंकड़ा पूरा करने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। 

चीन की रियल एस्टेट कंपनी Evergrande से भी राहत की खबरें आई हैं। एवरग्रैंड ब्याज का भुगतान समय पर करेगा। वहीं चीन का सेंट्रल बैंक सिस्टम में 18.8 अरब डॉलर यानी करीब 1.41 लाख करोड़ रुपये डालेगा, ताकि लिक्विडिटी की कमी न हो।

दूसरी तिमाही के कंपनियों के अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने से भी शेयर बाजार को सपोर्ट मिला है। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की तेजी के साथ 73.64 (अनंतिम) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी के चलते यह प्रभावित हुआ।

सुशासन तिहार : आज से समाधान शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों का फीडबैक लेने हेलीकाप्टर से रवाना हुए सीएम साय
सीएम साय ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया
तालिबान की हिमायत: अफगानिस्तान मुद्दे पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री की चेतावनी, बोले- दुनिया को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, तोड़ी गईं 23 दुकानें, एक दुकान को मिला स्टे
Big news : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब… जानिए क्या है वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 31 हजार से ज्यादा नए मामले, 318 लोगों की मौत
Next Article Vaishali Nagar Vidhan Sabha: Congress got only one victory in BJP's stronghold वैशाली नगर विधानसभा: कांग्रेस को महज एक बार मिली भाजपा के गढ़ में जीत….. ‘दुखती रग’ बन गया वैशालीनगर…… नए परिसीमन की पैदाइश भाजपा के लिए रही फायदेमंद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?