ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करा फंसाने की धमकी देकर मांगे 10 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ से दंपती गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करा फंसाने की धमकी देकर मांगे 10 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ से दंपती गिरफ्तार

By @dmin
Published: September 22, 2021
Share
सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करा फंसाने की धमकी देकर मांगे 10 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ से दंपती गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करा फंसाने की धमकी देकर मांगे 10 लाख रुपये, छत्तीसगढ़ से दंपती गिरफ्तार
SHARE

हनुमानगढ़/रायपुर (एजेंसी)। राजस्थान के हनुमागढ़ से हनीट्रैप का एक मामला सामने आया है। हनुमानगढ़ की भिरानी पुलिस ने इस मामले में छत्तीसगढ़ के एक दंपती को मंगलवार शाम गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी की आड़ में दुष्कर्म का आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर पैसे की मांग कर रहे थे।

पीडि़त युवक की शिकायत पर पुलिस ने दंपती को पकडऩे की योजना बनाई। भादरा के होटल में सात लाख रुपये (डमी नोट) लेते दोनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अनिल कुमार गुप्ता (35), पुत्र नर्मदा प्रसाद गुप्ता और उसकी पत्नी बिंदु गुप्ता (34) से पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपी गांव डाबड़ी निवासी रोहताश कुमार व उसके परिवार को फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये ऐंठने के प्रयास में थे। दंपती छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के वार्ड-18 का रहने वाला है।

शादी के बहाने बेचा
जानकारी के अनुसार, बिन्दु गुप्ता को पति अनिल कुमार गुप्ता ने शादी के बहाने बेच दिया था। उसकी शादी रोहताश के भाई नरेश कुमार से करवा दी। इसके बाद अनिल कुमार गुप्ता ने जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ के थाना शक्ति में पत्नी बिंदु गुप्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। सात अगस्त को अनिल कुमार गुप्ता छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ डाबडी पहुंचा। तब बिन्दु गुप्ता ने पुलिस से अपने पति अनिल के साथ जाने की बात कही। इन लोगों ने छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद अपना खेल शुरू किया।
 
सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया
रोहताश व उसके भाई नरेश कुमार के पास बिन्दु गुप्ता व उसके पति अनिल कुमार ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल करके 10 लाख रुपये की मांग की। ऐसा नहीं करने पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी। इसके बाद 18 सितंबर को बिन्दु गुप्ता व उसके पति अनिल कुमार गुप्ता ने रोहताश कुमार, उसकी पत्नी रेणुका व भाई नरेश कुमार पर सामूहिक दुष्कर्म कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसके बाद भी मुकदमा निपटाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग करता रहा।
 
20 सितंबर को पीडि़त रोहताश कुमार भिरानी पुलिस के पास पहुंचा। रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई नरेश कुमार व उसके परिवार को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में दर्ज हुए मामले को निपटाने के एवज में 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है। रोहताश कुमार ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि दुष्कर्म के मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली युवती कोई और नहीं बल्कि उसके भाई की पत्नी बिंदु गुप्ता ही है।
 
डमी नोटों की गड्डी देकर भेजा
इसके बाद भिरानी थाना प्रभारी सुखराम चोटिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। सोमवार की रात रोहताश कुमार व उसके दोस्त विकास चौधरी को भादरा स्थित होटल भेजा गया। वहां आए बिन्दु गुप्ता व उसके पति अनिल कुमार गुप्ता सात लाख रुपये में मामला निपटाने पर राजी हुए। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने रोहताश कुमार व विकास चौधरी को सात लाख रुपये के डमी नोटों की 14 गड्डी बनाकर दी।

इनके आगे-पीछे 500-500 रुपये के असली नोट लगाए गए। बीच में कटिंग कर कागज रखा गया। होटल में पहुंचकर परिवादी व उसके दोस्त ने यह नोट आरोपियों को देकर पुलिस टीम को इशारा किया। इसके बाद भिरानी थानाधिकारी सुखराम चोटिया व भादरा थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में टीम ने बिन्दु गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता को डमी नोट गिनते धर-दबोचा।

Big News: सरकार के नाक नीचे धान खरीदी में हो रही गड़बड़ी, कलेक्टर ने निरीक्षण कर पकड़ी चोरी, प्रभारी को थमाया कारण बताओं नोटिस
मिलेट्स से बना गिफ्ट भेजने पर अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री बघेल को कहा थैंक्स… सीएम ने दिया यह रिप्लाई
हाथरस कांड: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- फिलहाल दिल्ली ट्रांसफर नहीं होगा मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट करेगा जांच की निगरानी
Good News : छत्तीसगढ़ के कृषि वैज्ञानिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करेंगे चावलों पर रिसर्च, सरकार ने किया मनीला के संस्थान से समझौता
Big news : सीजी के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार को बचाते डिवाइडर से टकराई, दो टायर ब्लास्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अफगानिस्तान पर नियंत्रण को लेकर नोक-झोक, पाक सेना और आईएसआई प्रमुख के बीच बढ़ी दरार अफगानिस्तान पर नियंत्रण को लेकर नोक-झोक, पाक सेना और आईएसआई प्रमुख के बीच बढ़ी दरार
Next Article एससी का बड़ा फैसला: पद्मनाभ मंदिर ट्रस्ट को देना होगा 25 साल की आमदनी और खर्च का ब्योरा एससी का बड़ा फैसला: पद्मनाभ मंदिर ट्रस्ट को देना होगा 25 साल की आमदनी और खर्च का ब्योरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?