ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य केन्द्र गौशाला और मधुशाला में हो रहा तब्दील, जल्द पूर्ण करें रूके हूए निर्माण कार्य-विधायक वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

स्वास्थ्य केन्द्र गौशाला और मधुशाला में हो रहा तब्दील, जल्द पूर्ण करें रूके हूए निर्माण कार्य-विधायक वोरा

By @dmin
Published: September 21, 2021
Share
स्वास्थ्य केन्द्र गौशाला और मधुशाला में हो रहा तब्दील, जल्द पूर्ण करें रूके हूए निर्माण कार्य-विधायक वोरा
स्वास्थ्य केन्द्र गौशाला और मधुशाला में हो रहा तब्दील, जल्द पूर्ण करें रूके हूए निर्माण कार्य-विधायक वोरा
SHARE

10 वार्डो की जनता को मिले घर के निकट स्वास्थ्य सुविधा
दुर्ग। कोविड की पहली एवं दूसरी लहर के दौरान संक्रमण की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि के लिए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा शहरी क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार एवं जिला अस्पताल को स्मार्ट हॉस्पिटल में परिवर्तित करने प्रयासरत हैं। इस हेतु जिला अस्पताल में राज्य शासन द्वारा राशि स्वीकृत करवा 3 ऑक्सीजन प्लांट, 7 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सर्जिकल वार्ड का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही शहर में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्वयं के सर्वसुविधायुक्त भवन के लिए 75-75 लाख की राशि भी स्वीकृत की गई है।

स्वास्थ्य केन्द्र गौशाला और मधुशाला में हो रहा तब्दील, जल्द पूर्ण करें रूके हूए निर्माण कार्य-विधायक वोरा

धमधा नाका में स्थल चयन हो गया है अब जल्द ही भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। पोटिया चौक स्थित स्वास्थ्य केंद्र पिछले एक साल से काम बंद होने के कारण पूर्ण होने से पहले ही खंडहर में तब्दील होता नजर आ रहा है। स्थल में पहुंचे विधायक वोरा से वार्ड वासियों ने बताया कि अधूरे बने भवन में मवेशियों एवं रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की उम्मीद पूरी होने की जगह स्वास्थ्य केंद्र गोशाला और मधुशाला में तब्दील हो रहा है। वोरा ने सीजीएमएससी के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि पोटिया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लगभग 10 वार्डों के 50 हजार से अधिक लोग घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होने से वंचित है। निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करें। ताकि आमजन को जल्द स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना शुरू हो सके।

पटरीपार में विधायक के समक्ष निगम की कार्यप्रणाली पर व्यक्त किया गया आक्रोश

पटरीपार में विधायक के समक्ष निगम की कार्यप्रणाली पर व्यक्त किया गया आक्रोश
शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं आउटर वार्डों की मूलभूत नागरिक समस्याओं के निरीक्षण की कड़ी में विधायक वोरा पटरीपार के वार्ड क्रमांक 14 सिकोला भाठा एवं 16 सिकोला बस्ती में पहुंचने पर आमजनों ने नगर निगम की लचर सफाई व्यवस्था, सड़क नाली निर्माण की आवश्यकता एवं पट्टा वितरण से संबंधित शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर निगम के कार्यप्रणाली पर रोष जताया। श्री वोरा ने निगम आयुक्त से मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय में अधिकारियों के साथ कैम्प लगाएं एवं मौके पर ही सभी शिकायतों का निराकरण करने का निर्देश दिया। इस दौरान एमआईसी शंकर ठाकुर, जयश्री जोशी, उषा ठाकुर, अमित देवांगन, कांशी रात्रे, पायल नेताम, खिलावन मटियारा, महीप सिंह भुआल, पप्पू श्रीवास्तव, अनिल सूर्यवंशी, राकेश साहू, हरीश साहू, कुंती बर्बे, निखिल खिचरिया, सन्नी साहू, खुशी निर्मलकर, निगम के अभियंता राजेश पांडेय, राजेन्द्र धबाले, गिरीश दीवान, व्हीपी मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता मौजूद थे।

विकास प्रदर्शनी का आयोजन: महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास
बोरिया गेट पर हुआ पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन, एसपी पल्लव ने फीता काटकर किया शुभारंभ
ठगड़ा बांध रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण, पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा- राज्य की सभी प्रमुख सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन करने किया जाएगा कार्य
Durg Breaking : मकान मे अचानक आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की सक्रियता से बड़ा हादसा टला
Shocking news : पति-पत्नी के बीच अनबन से रेलवे को उठाना पड़ा 3 करोड़ का नुकसान… जानिए ऐसा क्या हुआ?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में क्रैश हुआ सेना का हेलिकॉप्टर, दो पायलट जख्मी; बचाव दल रवाना जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में क्रैश हुआ सेना का हेलिकॉप्टर, दो पायलट जख्मी; बचाव दल रवाना
Next Article कश्मीर को लेकर चौधरी बनना चाह रहा है सऊदी अरब, कहा हम मध्यस्थता को तैयार कश्मीर को लेकर चौधरी बनना चाह रहा है सऊदी अरब, कहा हम मध्यस्थता को तैयार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?