ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वार्ड दौरे के दौरान खुले मैदान में मिली थी असामाजिक तत्वों की शिकायत… विधायक की पहल पर अब 40.50 लाख की लागत से सेक्टर 6 मैदान का होगा सौदर्यीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

वार्ड दौरे के दौरान खुले मैदान में मिली थी असामाजिक तत्वों की शिकायत… विधायक की पहल पर अब 40.50 लाख की लागत से सेक्टर 6 मैदान का होगा सौदर्यीकरण

By @dmin
Published: September 14, 2021
Share
Complaint of anti-social elements was received in the open ground during the ward tour
Complaint of anti-social elements was received in the open ground during the ward tour
SHARE

भिलाई। सेक्टर 6 के खाली मैदान का जल्द ही सौदर्यीकरण किया जाएगा। करीब 40.50 लाख की लागत से सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है,अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस खाली मैदान में चैन लिंक फेंसिंग द्वारा मैदान का घेराव का कार्य किया जाएगा। इसके बाद घास युक्त खेल मैदान निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए विशेष घास मैदान में लगाया जाएगा। लाइट व्यवस्था भी की जाएगी।

क्षेत्र वासियों की मांग पर भिलाई नगर विधायक ने पहल की और शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसपर शासन ने स्वीकृति दे दी है। शासन से स्वीकृति मिलते ही भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द टेंडर आदि विभागीय प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिए थे। निर्देश के तहत सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है अब निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिए हैं।

सेक्टर 6 का यह मैदान लंबे समय से खाली पड़ा हुआ है। जहां असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है रात में कई असामाजिक तत्व या नशाखोरी जैसे गलत भी करते रहते है। लोगों को इस वजह से काफी परेशानी होती है। खाली मैदान में रात में अंधेरा पसरा रहता है। यहाँ लाइट की कोई सुविधा नहीं है। लोगों की शिकायत पर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर की इस खाली मैदान को सुंदर और सुविधा युक्त खेल मैदान बनाया जाएगा।

ऑक्सीजन जोन की तरह होगा डेवलप
एक गार्डन, ऑक्सीजन जोन की तरह डेवलप किया जाएगा। ताकि लोग यहां सुबह शाम सैर करने, योग करने व टहलने के लिए आ सके। बच्चो के खेलने के लिए सुंदर व्यवस्थित गास युक्त खेल मैदान तैयार किया जाएगा। जहाँ रात में पर्याप्त लाइट की सुविधा रहेगी। रंगबिरंगी लाइट यहाँ लगवाई जाएगा। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा। यहाँ खाली मैदान को खेल मैदान बनाने विशेष तरह के घास लगाए जाएंगे। जिससे क्षेत्र के नागरिकों के साथ युवाओ और बच्चों के खेल की भी बेहतर सुविधा होगी। सेक्टर 6 का यह मैदान पूरी तरह से तैयार होने के बाद यहाँ का सबसे आकर्षक और जरूरत को पूरा करने वाला मैदान होगा।

वार्ड दौरा में लोगों ने की थी मांग
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव कुछ माह पूर्व सेक्टर 6 का वार्ड दौरा करने गए थे। तब वे पूरे वार्ड का दौरा कर लोगों से मिले और सब का हालचाल जानने के साथ सब की समस्याओं से भी अवगत हुए थे। तब वार्ड वासियों ने विधायक से मांग की थी वे इस खाली मैदान को बहुत सुंदर भव्य सुविधा युक्त खेल मैदान बनाएं। जनता की मांग पर विधायक श्री यादव ने तत्काल पहल की और स्टिमेन्ट तैयार कराकर निर्माण कार्य के लिए बजट पास कराया।

लगातार काम कर रही है हमारी टीम
भिलाई की भलाई के लिए हम और हमारी पूरी टीम लगातार काम कर रही है। पूरे शहर में जनता की मांग अनुरूप लगातार विकास कार्य किए जा रहे है। सेक्टर 6 मैदान को भी बेहतर सुविधा युक्त खेल मैदान बनाया जाएगा।
देवेन्द्र यादव, विधायक भिलाई नगर

धान खरीदी केन्द्र में 6 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, 6 पर एफआईआर, फड़ प्रभारी गिरफ्तार
विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करें शिक्षक: राज्यपाल
कोरोना की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों संग पीएम मोदी की बैठक … सीएम बघेल भी हुए शामिल
भिलाई में पहली बार ऐसे मनेगा होली का त्यौहार…
सभी गौठानों में चारागाह विकास एवं पशुधन के स्वास्थ्य पर निगरानी रखें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The new commissioner of Bhilai Corporation, Mr. Prakash Sarve took charge भिलाई निगम के नये आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया चार्ज, कहा- नागरिकों से जुड़े मूलभुत समस्याओं के सामधान पर रहेगा विशेष फोकस
Next Article As soon as he took charge, the Commissioner of Bhilai Corporation चार्ज संभालते ही भिलाई निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागीय कार्यों की ली समीक्षा बैठक… सभी जोन आयुक्त को अपने-अपने क्षेत्रों में मॉर्निंग विजिट करने के दिए निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?