ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूपी चुनाव से पहले वरुण गांधी के लेटर से बढ़ेंगी योगी की मुश्किलें?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

यूपी चुनाव से पहले वरुण गांधी के लेटर से बढ़ेंगी योगी की मुश्किलें?

By @dmin
Published: September 12, 2021
Share
यूपी चुनाव से पहले वरुण गांधी के लेटर से बढ़ेंगी योगी की मुश्किलें?
यूपी चुनाव से पहले वरुण गांधी के लेटर से बढ़ेंगी योगी की मुश्किलें?
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के किसानों को राहत देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेटर लिखकर कई तरह की मांगें रखी हैं। रविवार को लिखे इस खत में वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि गन्ने की कीमतों में अच्छी वृद्धि की जाए, गेहूं और धान की फसल पर बोनस दिया जाए, पीएम किसान योजना में मिलने वाली राशि को दोगुना कर दिया जाए और डीजल पर सब्सिडी दी जाए। वरुण गांधी का यह खत किसानों को जरूर खुश कर सकता है, लेकिन योगी सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। माना जा रहा है कि वरुण के इस लेटर के सहारे विपक्ष के साथ किसान संगठन भी योगी सरकार पर दबाव बढ़ा सकते हैंं।

यूपी से तीन बार के सांसद वरुण गांधी किसानों से बातचीत की पैरवी भी करते आ रहे हैं। पीलीभीत से सांसद वरुण ने योगी को लिखे दो पन्ने के लेटर में किसानों की सभी समस्याओं, उनकी मांगों का जिक्र करते हुए उनके समाधान भी सुझाए हैं। वरुण गांधी ने सलाह दी है कि गन्ने का मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया जाए, जोकि अभी 315 रुपए प्रति क्विंटल है।

Lok Sabha MP Varun Gandhi wrote a letter to UP Chief Minister Yogi Adityanath enumerating issues faced by farmers in his constituency Pilibhit pic.twitter.com/9vOPPzu9nD

— ANI (@ANI) September 12, 2021

गन्ना मुख्यतौर पर पश्चिमी यूपी में उगाया जाता है, जो केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का केंद्र भी है। वरुण गांधी ने कहा है कि किसानों को गेहूं और धान पर 200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से एमएसपी पर अतिरिक्त बोनस मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग रखी है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत मिलने वाली राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए कर दिया जाए। केंद्र की तरह राज्य सरकार भी 6 हजार रुपए सालाना दे।

किसानों की समस्याएं गिनाते हुए वरुण गांधी ने बिजली और डीजल की ऊंची कीमत का जिक्र किया। उन्होंने यूपी के सीएम से अपील की है कि किसानों को डीजल पर प्रति लीटर 20 रुपए की सब्सिडी दी जाए और बिजली की कीमत कर दी जाए। वरुण गांधी ने योगी आदित्यनाथ के सामने ये मांगें ऐसे समय पर रखी हैं, जब अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है तो 5 सितंबर को कई किसान संगठनों ने मुजफ्फरनगर में महापंचायत की है।

भाजपा का तंज: बार-बार फुस्स फिर भी एक ही रॉकेट की लॉन्चिंग… अब नासा पूछ रहा- कैसे कर लेते हो भाई
पीडीपी नेता के घर पर आतंकी हमला, घायल पीएसओ की उपचार के दौरान मौत
कामता प्रसाद का पार्थिव शरीर को किया मेडिकल कॉलेज को दान
छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है बिजली की दरें
असम की कुरूख करम नृत्य ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, दोनों राज्यों की कला-संस्कृति में समानता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 329 # 12 september 2021
Next Article 5 करोड़ के नाले नाली का निर्माण स्वीकृति के बाद भी 4 माह से अटका, जल भराव से आक्रोशित लोगों ने विधायक वोरा से की शिकायत 5 करोड़ के नाले नाली का निर्माण स्वीकृति के बाद भी 4 माह से अटका, जल भराव से आक्रोशित लोगों ने विधायक वोरा से की शिकायत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?