ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL 2021: सनराइजर्स और पंजाब को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के इन दो विस्फोटक बल्लेबाजों ने नाम लिया वापस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

IPL 2021: सनराइजर्स और पंजाब को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के इन दो विस्फोटक बल्लेबाजों ने नाम लिया वापस

By @dmin
Published: September 11, 2021
Share
IPL 2021: सनराइजर्स और पंजाब को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के इन दो विस्फोटक बल्लेबाजों ने नाम लिया वापस
IPL 2021: सनराइजर्स और पंजाब को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के इन दो विस्फोटक बल्लेबाजों ने नाम लिया वापस
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले इन दो टीमों को बड़ा झटका लगा है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान ने बाकी बचे मुकाबलों से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि, इसे लेकर उनकी फ्रेंचाइजी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बता दें कि बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद जबकि मलान पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। 

बता दें कि भारतीय टीम के फिजियो योगेश परमार के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवां टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया। इस मामले में बीसीसीआई और ईसीबी दोनों बोर्ड की सहमति बनी, जिसके बाद मैनचेस्टर टेस्ट को रद्द करने का फैसला किया गया। हालांकि, कई दिग्गज क्रिकेटरों ने आरोप लगाया कि भारतीय खिलाडिय़ों ने आईपीएल की तैयारी के लिए ऐसा किया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस मैच के रद्द होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि आईपीएल की वजह से ऐसा किया गया है। 

मुंबई और चेन्नई के बीच पहली भिड़ंत
बता दें कि 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज होगा। पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार विजेता टीम चेन्नई के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।

15 अक्तूबर को फाइनल
गौरतलब है कि आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। 10 अक्तूबर को पहला क्वालीफायर दुबई में जबकि 11 अक्तूबर को एलिमिनेटर शारजाह में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा क्वालीफायर 13 अक्तूबर को शारजाह में खेला जाएगा। 15 अक्तूबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा। बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे।

महागठबंधन में सीटों का पेच सुलझा, एनडीए में अभी भी कायम है माथापच्ची
तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में फिर बढ़े संक्रमण के मामले, 24 घंटे में मिले 41,157 नए केस, 518 की गई जान
छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस पर एक नवंबर से शुरू होगी आयरन और विटामिन युक्त फोर्टिफाईड राईस वितरण की योजना
मौसम में बदलाव के साथ ही पनपने लगती हैं सिरदर्द की समस्या, इन नुस्खों से मिलेगा आराम
भिलाई निगम उपचुनाव : वार्ड 24 व वार्ड 35 में होना है चुनाव, आयुक्त ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेलंगाना में 'मेडिसिन फ्रॉम द स्काई' प्रोजेक्ट हुआ लॉन्च, सिंधिया बोले- ड्रोन से होगी दवाओं की होम डिलीवरी तेलंगाना में ‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ प्रोजेक्ट हुआ लॉन्च, सिंधिया बोले- ड्रोन से होगी दवाओं की होम डिलीवरी
Next Article More than 83 thousand saplings were planted in 2500 acres of Nandini mines नंदिनी माइंस की खाली पड़ी 2500 एकड़ में लगाए गए 83 हजार से अधिक पौध…. मानव निर्मित विशाल जंगल का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?