ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिका तक पहुंची छत्तीसगढ़ के तीज की महक… तिजहारिनों ने खाया करु-भात… सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की संस्कृति का गौरव सुदूर अमेरिका में भी दमक रहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अमेरिका तक पहुंची छत्तीसगढ़ के तीज की महक… तिजहारिनों ने खाया करु-भात… सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की संस्कृति का गौरव सुदूर अमेरिका में भी दमक रहा

By @dmin
Published: September 11, 2021
Share
The smell of Teej of Chhattisgarh reached America… Tijharins ate Karu-Bhat
The smell of Teej of Chhattisgarh reached America… Tijharins ate Karu-Bhat
SHARE

रायपुर। संयुक्त राज्य अमेरिका में बसे एवं प्रवास कर रहे छत्तीसगढ़ के लोगों ने लोकपर्व तीजा का धूमधाम से आयोजन किया। उन्होंने इस आयोजन की जानकारी और तस्वीरें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास कार्यालय को भी भेजी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अमेरिका में निवास कर रहे सभी छत्तीसगढिय़ों को पर्व की बधाई दी है। श्री बघेल ने कहा है कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति का गौरव सुदूर अमेरिका में भी दमक रहा है। छत्तीसगढिय़ा लोगों ने वहां भी अपनी मिट्टी की खुशबू को सहेज कर रखा है। इसी आत्मगौरव और स्वाभिमान को जगाने के लिए सरकार पिछले पौने तीन वर्षों से लगातार काम कर रही है।

अमेरिका में नार्थ अमेरिकन छत्तीसगढ़ एसोसिएशन, ग्लोबल छत्तीसगढ़ कम्युनिटी (नाचा) भारत के बाहर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है। इसी क्रम में हरतालिका तीज व्रत संयुक्त राज्य अमेरिका में पूरे विधि विधान से मनाया गया। नाचा के संस्थापक श्री गणेश कर और श्रीमती दीपाली सरावगी ने अमेरिका में रहने वाले सभी छत्तीसगढ़ी परिवारों के लिए इस पूजा की मेजबानी की। श्री कर के घर करु भात का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छत्तीसगढ़ी एनआरआई शामिल हुए।

सरावगी ने बताया है कि इस पर्व का आयोजन पहली बार किया गया। छत्तीसगढ़ी पारंपरिक पकवान ठेठरी खुरमी तैयार किया गया, इसके बाद मिट्टी और रेत से भगवान शिव बनाकर पूजा करते हुए आराधना की गई। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का आयोजन हर साल करने का निर्णय लिया गया है। तीज का यह कार्यक्रम शशि साहू, तिजेंद्र साहू, वंदना देडसेना, नमिता कैस्थ, सोनू जोशी, निर्मल साहू, लक्ष्मीन साहू और मुनीश कैस्थ, मीनल मिश्रा, अभिजीत जोशी, सरिता साहू, किरण पटेल ,शत्रुघ्न बरेठ, रुक्मणी बरेठ, रोशनी साहू, अरेश साहू, संदीपन साहू आदि ने मिलकर आयोजित किया। नाचा की संयुक्त सचिव मीनल मिश्रा ने कहा कि दशकों बाद तीज पूजा में शामिल होना बहुत खुशी की बात है और यह परंपरा हमें हमारी मातृभूमि छत्तीसगढ़ से जोड़ेगी।

खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय ! शशि थरुर के बाद खड़गे ने भी दाखिल किया नामांकन… 30 नेताओं ने रखा प्रस्ताव
ट्विटर के बाद फेसबुक को झटका, दिल्ली दंगा मामलों में पेशी से छूट नहीं; जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
CG Big Accident : टायर फटने से सड़क पर पलटी कार, युवक-युवती की मौत… पिकनिक मनाकर लौटते समय हुआ हादसा
अग्निवीर भर्ती के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण, 30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
एमपी के 24 लाख किसानों को सरकार ने दी बड़ी राहत, सहकारी बैंको से लिए कर्ज का ब्याज होगा माफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तालिबान की हिमायत: अफगानिस्तान मुद्दे पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री की चेतावनी, बोले- दुनिया को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे तालिबान की हिमायत: अफगानिस्तान मुद्दे पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री की चेतावनी, बोले- दुनिया को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे
Next Article Accident near Bhilai three railway station: Kinnar fell from moving train भिलाई तीन रेलवे स्टेशन के पास हादसा: चलती ट्रेन से गिरी किन्नर… जांच में जुटी पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?