ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना मरीजों में उतार-चढ़ाव जारी: बीते 24 घंटों में सामने आए 34,973 नए मामले… केरल में कोरोना संक्रमण नियंत्रण से बाहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

कोरोना मरीजों में उतार-चढ़ाव जारी: बीते 24 घंटों में सामने आए 34,973 नए मामले… केरल में कोरोना संक्रमण नियंत्रण से बाहर

By @dmin
Published: September 10, 2021
Share
देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी… बीते 24 घंटे में 805 लोगों ने गंवाई जान…. 14,348 नए मामले आए सामने
देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी… बीते 24 घंटे में 805 लोगों ने गंवाई जान…. 14,348 नए मामले आए सामने
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते 24 घंटे में 34,973 मामले सामने आए हैं। भले ही गुरुवार को सामने आए आंकड़ों की तुलना में शुक्रवार को 8,290 मरीज कम आए हों फिर भी यह संख्या डराने वाली है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घंटे में 260 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 37,681 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,90,646 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,42,009 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,23,42,299 हो गई है।

केरल में कोरोना संक्रमण नियंत्रण से बाहर हो चुका है। यहां आए दिन 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में सामने आए 34,973 कोरोना मरीजों में से अकेले केरल में ही 26,200 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं राज्य में 114 लोगों की मौत भी हो गई है। केरल के बाद दूसरा राज्य महाराष्ट्र है, यहां पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। 

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 25 नए मामले
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 25 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,04,797 हो गई है। इस दौरान 18 मरीज स्वस्थ हुए। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है। प्रदेश में अब तक 9,90,843 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 396 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,558 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों में रायपुर जिले से एक, दुर्ग से एक, राजनांदगांव से चार, बालोद से एक, बलौदाबाजार से दो, बिलासपुर से एक, रायगढ़ से दो, कोरबा से तीन, जांजगीर-चांपा से एक, सरगुजा से एक, कोरिया से एक, जशपुर से एक, बस्तर से एक, दंतेवाड़ा से तीन और कांकेर से दो मामले शामिल हैं।

Bhilai Breaking : सेक्टर-6 ग्लोब चौक पर हादसा, बाइक से जा भिड़ी स्कूटी सवार महिला… हालत गंभीर
आरबीआई की मौद्रिक निति समिति की बैठक: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आम लोगों को सस्ती ईएमआई के लिए करना होगा इंतजार
Breaking News : कोरोना से भिलाई में 81 साल के बुजुर्ग की मौत, तीन दिन पहले हुआ था भर्ती… एंटीजन टेस्ट में मिला था पॉजिटिव
सिरसा अण्डरब्रिज आज से चार दिन के लिए हुआ बंद, आवाजाही रोक कर फिर से रेलवे करेगी मरम्मत कार्य
CG में फिर एक नाबालिग हुई रेप की शिकार, इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद घुमाने के बहाने दिया वारदात को अंजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मायावती का बड़ा एलान: किसी भी बाहुबली या माफिया को टिकट नहीं देगी बसपा, मुख्तार अंसारी का पत्ता साफ मायावती का बड़ा एलान: किसी भी बाहुबली या माफिया को टिकट नहीं देगी बसपा, मुख्तार अंसारी का पत्ता साफ
Next Article आखिरकार जाग ही गया सऊदी अरब का तालिबान प्रेम, विदेश मंत्री बोले- हमें उनसे अच्छे शासन की उम्मीद आखिरकार जाग ही गया सऊदी अरब का तालिबान प्रेम, विदेश मंत्री बोले- हमें उनसे अच्छे शासन की उम्मीद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?