ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई इस्पात संयंत्र में उत्पादन का कीर्तिमान: इन विभागों ने बेहतर उत्पादन कर बनाया बेस्ट अगस्त
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई इस्पात संयंत्र में उत्पादन का कीर्तिमान: इन विभागों ने बेहतर उत्पादन कर बनाया बेस्ट अगस्त

By @dmin Published September 8, 2021
Share
भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल
भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने अगस्त में उत्पादन का नया कीर्तिमान दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इन विभागों में माइन्स, सिंटर प्लांट, आरएमपी-3, ब्लास्ट फर्नेस-8, एसएमएस-3 तथा एमआरडी शामिल हैं। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने मिलकर अगस्त, 2021 को 2,36,107 टन डायरेक्ट डिस्पैच कर अगस्त, 2020 के 2,03,944 टन के अपने पिछले रिकॉर्ड को पार कर नया बेस्ट अगस्त का कीर्तिमान दर्ज किया है।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की आयरन ओर कॉम्पलेक्स राजहरा के खदानों ने अगस्त, 2021 में 7,41,119 टन कुल लौह अयस्क तथा 3,51,442 टन लम्प लौह अयस्क का मासिक उत्पादन का नया कीर्तिमान रचते हुए क्रमश: अगस्त, 2015 तथा अगस्त, 2020 में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ मासिक निष्पादन रिकॉर्ड 6,76,137 टन के कुल लौह अयस्क तथा 2,65,869 टन लम्प लौह अयस्क उत्पादन को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट अगस्त का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

आरएमपी-3 ने भी बनाया नया रिकार्ड
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के आरएमपी-3 ने अगस्त, 2021 को 32,989 टन सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन के कीर्तिमान रचते हुए विगत अगस्त, 2020 में बनाये गये 24,778 टन सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन के अपने ही कीर्तिमान को तोड़ते हुए बेस्ट अगस्त, का रिकॉर्ड दर्ज किया।

ब्लास्ट फर्नेस-8 ने किया बेस्ट अगस्त
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की मॉडेक्स इकाई, ब्लास्ट फर्नेस-8 ने अगस्त, 2021 में 2,39,712 टन हॉट मेटल का मासिक उत्पादन का नया कीर्तिमान रचते हुए अगस्त, 2019 में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 1,96,908 टन हॉट मेटल को ध्वस्त कर बेस्ट अगस्त का नया कीर्तिमान रचा है।

सिंटर प्लांटस् ने भी छुई नई ऊंचाई
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 ने अगस्त, 2021 में 7,17,814 टन के मासिक उत्पादन का नया कीर्तिमान रचते हुए अगस्त, 2015 में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 6,90,275 टन को ध्वस्त किया।

एसएमएस-3 ने बनाये कई नये रिकॉर्ड
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 ने अगस्त, 2021 को 2,28,501 टन कास्ट स्टील प्रोडक्षन, 1,45,077 टन कास्ट बिलेट प्रोडक्षन तथा 83,424 टन कास्ट ब्लूम प्रोडक्षन का नया रिकॉर्ड बनाया जो अगस्त, 2020 को उत्पादित 1,55,739 टन कास्ट स्टील प्रोडक्षन, 81,941 टन कास्ट बिलेट प्रोडक्षन तथा 73,797 टन कास्ट ब्लूम प्रोडक्षन के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। यह अब तक के सर्वश्रेष्ठ अगस्त का नया रिकॉर्ड है।

टेक्नो-इकॉनामिक्स पैरामीटर में भी बेस्ट अगस्त
सेल-बीएसपी ने टेक्नो-इकॉनामिक्स पैरामीटर में भी अगस्त, 2021 में कई रिकॉर्ड दर्ज किये। जिसके तहत ब्लास्ट फर्नेस (बीएफ-1 से 8 तक)के सीडीआई दर 86 किलो प्रति टन हॉट मेटल प्राप्त कर अपने अगस्त, 2020 में रचे पिछले रिकॉर्ड 85 किलो प्रति टन हॉट मेटल को पीछे छोड़ा।

इसी प्रकार ब्लास्ट फर्नेस-8 ने अगस्त, 2021 में कोक दर 389 किलो प्रति टन हॉट मेटल तथा सीडीआई दर 119 किलो प्रति टन हॉट मेटल प्राप्त कर अपने अगस्त, 2020 में रचे पिछले रिकॉर्ड कोक दर 414 किलो प्रति टन हॉट मेटल तथा सीडीआई दर 99 किलो प्रति टन हॉट मेटल को पीछे छोड़ा। इसी प्रकार ब्लास्ट फर्नेस-8 ने अपनी उत्पादकता को बढ़ाते हुए अगस्त, 2021 में 2.263 टन प्रति क्यूबिक मीटर प्रतिदिन हासिल कर बेस्ट अगस्त का नया कीर्तिमान रचा जो अगस्त, 2020 में प्राप्त उत्पादकता 1.960 टन प्रति क्यूबिक मीटर प्रतिदिन से कहीं अधिक है।

एमआरडी का श्रेष्ठ प्रदर्शन
इसी प्रकार एमआरडी विभाग ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन को दोहराते हुए बोरिया कमर्शियल कॉम्प्लेक्स से अगस्त, 2021 को अपनी स्थापना से लेकर अब तक के सर्वश्रेष्ठ अगस्त माह के रूप मे दर्ज करते हुए 29,857 टन मटेरियल डिस्पैच कर अगस्त, 2017 मे स्थापित कीर्तिमान के अनुपात में 64.89 प्रतिषत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।

उच्च प्रबंधन ने दी शाबासी
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों द्वारा अगस्त, 2021 माह में किए गए उत्कृष्ट निष्पादन हेतु संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने खदान विभाग सहित इन सभी विभागों के कार्मिकों व अधिकारियों को बधाई दी। इसके साथ ही कार्यपालक निदेषक (वक्र्स) श्री अंजनी कुमार ने भी संयंत्र बिरादरी को उनके श्रेष्ठ प्रदर्षन के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट टीम वर्क का सुपरिणाम है।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin September 8, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 325 # 08 september 2021
Next Article जमीन पर कब्जा, MSP का खात्मा... किसानों की शंकाओं को सरकार ने यूं किया दूर, कहा- कानूनों में बदलाव को तैयार दूर होगी किसानों की नाराजगी? गेहूं और सरसों समेत 6 फसलों की MSP बढ़ी
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?