ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्जन ने सात घंटे में कर दिए 101 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, सरकार ने बिठाई जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

सर्जन ने सात घंटे में कर दिए 101 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, सरकार ने बिठाई जांच

By @dmin
Published: September 5, 2021
Share
सर्जन ने सात घंटे में कर दिए 101 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, सरकार ने बिठाई जांच
सर्जन ने सात घंटे में कर दिए 101 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, सरकार ने बिठाई जांच
SHARE

रायपुर (एजेेंसी)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सात घंटे के दौरान 101 महिलाओं की कथित रूप से नसबंदी करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के मैनपाट के नर्मदापुर गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 अगस्त को कथित रूप से सात घंटे के अंदर 101 महिलाओं की नसबंदी की गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉक्टर आलोक शुक्ला ने बताया कि नसबंदी शिविर में अनियमितता की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद ही इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। शुक्ला ने बताया कि नसबंदी शिविर में एक ही दिन में 101 महिलाओं की नसबंदी होने की जानकारी मिली है। हालांकि यह भी जानकारी मिली है कि महिलाओं की स्थिति सामान्य है। 

अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत शिविर में एक दिन में एक चिकित्सक अधिकतम 30 महिलाओं की नसबंदी कर सकता है। इस बात की जांच की जा रही है कि किस स्थिति में वहां मौजूद अधिकारियों ने शासन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। गौरतलब है कि सरगुजा क्षेत्र के स्थानीय अखबारों में नसबंदी शिविर में अनियमितताओं की खबर छपने के बाद जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी पी. एस. सिसोदिया ने 29 अगस्त को नसबंदी करने वाले चिकित्सक डॉक्टर जिबनूस एक्का और खंड चिकित्सा अधिकारी आर. एस. सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया। 

अधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की समिति भी बनाई है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नवंबर 2014 में आयोजित एक नसबंदी शिविर में एक ही दिन में 83 महिलाओं की नसबंदी कर दी गई थी। बाद में तबीयत बिगडऩे के कारण इनमें से 13 महिलाओं की मौत हो गई थी।

छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 12 हजार के पार… घट रहा संक्रमण दर लेकिन मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
Breaking News : करोडों की चोरी को पकड़ने वाली दुर्ग पुलिस की टीम को आईजी देंगे २५ हज़ार का ईनाम
दो लाख के करीब पहुंची छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमितों की संख्या… मौतों का आंकड़ा 24 सौ के पार
200 से ज्यादा लोगों ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रतिनिधि सहित यह रहे शामिल
अपने-अपने काम में मुस्तैद रहें अधिकारी, एक लापरवाही गरीब परिवार के लिए भारी पड़ती है: भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंजशीर में संघर्ष: 600 तालिबानियों की मौत 1000 से ज्यादा ने घुटने टेके, अमेरिका ने जताई गृह युद्ध की आशंका पंजशीर में संघर्ष: 600 तालिबानियों की मौत 1000 से ज्यादा ने घुटने टेके, अमेरिका ने जताई गृह युद्ध की आशंका
Next Article अमरुल्लाह सालेह ने लगाई यूएन से गुहार, बोले- पंजशीर में जल्दी कुछ कीजिए, वरना नरसंहार होगा अमरुल्लाह सालेह ने लगाई यूएन से गुहार, बोले- पंजशीर में जल्दी कुछ कीजिए, वरना नरसंहार होगा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?