ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तालिबान ने सरकार गठन का फैसला एक हफ्ते के लिए टाला, मुल्ला बरादर को मिल सकती है कमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

तालिबान ने सरकार गठन का फैसला एक हफ्ते के लिए टाला, मुल्ला बरादर को मिल सकती है कमान

By @dmin
Published: September 4, 2021
Share
तालिबान ने सरकार गठन का फैसला एक हफ्ते के लिए टाला, मुल्ला बरादर को मिल सकती है कमान
तालिबान ने सरकार गठन का फैसला एक हफ्ते के लिए टाला, मुल्ला बरादर को मिल सकती है कमान
SHARE

वाशिंगटन/पेशावर (एजेंसी)। अफगानिस्तान में नई सरकार का गठन अब अगले हफ्ते होगा। इसको लेकर तालिबान की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर दिया गया है। सरकार गठन को लेकर शनिवार को हुई बैठक के बाद तालिबानी नेताओं का कहना है कि सरकार में शामिल होने वाले नामों का खुलासा भी सरकार गठन के साथ ही होगा। माना जा रहा है कि तालिबान का सह-संस्थापक मुल्ला बरादर इस नई सरकार का नेतृत्व करेगा। 

तालिबान सूत्रों ने बताया कि दोहा स्थित तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के चेयरमैन मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को सरकार का प्रमुख बनाने की सार्वजनिक घोषणा जल्द ही होगी। मुल्ला बरादर के साथ तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला मोहम्मद याकूब व शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई की भी सरकार में अहम भूमिका होगी। तालिबान के सूचना व संस्कृति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मुफ्ती इनामुल्लाह सामंगानी ने कहा कि सभी शीर्ष नेता काबुल पहुंच चुके हैं और नई सरकार का एलान करने की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सरकार के गठन को लेकर आपसी सहमति बन चुकी है, और अब मंत्रिमंडल को लेकर कुछ आवश्यक बातचीत हो रही है।

अखुंदजादा बनाएगा इस्लामिक सरकार का ढांचा
एक वरिष्ठ तालिबान अधिकारी के मुताबिक, संगठन का सुप्रीम लीडर हैबतुल्लाह अखुंदजादा धार्मिक मामलों और इस्लाम के दायरे में ईरान की तर्ज पर राजव्यवस्था का ढांचा तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। मौजूदा जानकारी के मुताबिक नई तालिबानी सरकार में 12 मुस्लिम विद्वानों के सूरा या सलाहकारी परिषद के साथ 25 मंत्री होंगे।

अभी एक हफ्ते का लग सकता है समय
इस बीच तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि तालिबान ने सरकार गठन का फैसला अगले हफ्ते के लिए टाल दिया है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मनाने के हिसाब से सरकार को आकार देने को लेकर तालिबान के आकाओं के बीच सहमित नहीं बन पारही है। इससे पहले विद्रोही समूह के शनिवार को काबुल में नई सरकार के गठन की घोषणा करने की उम्मीद थी। यह दूसरा मौका है जब तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा करने के बाद से काबुल में नई सरकार के गठन को टाला है।

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश
प्रभारी मंत्री ने वार्ड क्रमांक-7 में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन…. विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव भी रहे उपस्थित
रजनांदगांव को मिली 14 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री साव ने किया भूमिपूजन
यूक्रेन का बड़ा दावा, लुहान्स्क में 5 रूसी विमानों और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया
मुख्यमंत्री बघेल आज कोण्डागांव में, जिले को देंगे 213 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article State Level Teacher Award Ceremony on Teacher's Day… In the name of great litterateurs of the state शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह… प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार… 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित
Next Article Dozens of officer employees gathered… six hours of hard work दर्जन भर अधिकारी कर्मचारी जुटे… छह घंटे की मेहनत, रूआबांधा में सड़क पर नहीं लगा पसरा… राहगीरों को मिली राहत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?