ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 5 करोड़ की लागत से बदलेगी सालों से जर्जर पावर हाउस ब्रिज की सूरत… विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल पर मिली थी स्वीकृति… निविदा प्रक्रिया पूर्ण जल्द शुरू होगा कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

5 करोड़ की लागत से बदलेगी सालों से जर्जर पावर हाउस ब्रिज की सूरत… विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल पर मिली थी स्वीकृति… निविदा प्रक्रिया पूर्ण जल्द शुरू होगा कार्य

By @dmin
Published: September 4, 2021
Share
The condition of the dilapidated power house bridge will be changed for years at a cost of 5 crores
The condition of the dilapidated power house bridge will be changed for years at a cost of 5 crores
SHARE

भिलाई। लंबे समय से जर्जर पावरहाउस ओवरब्रिज का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। पांच करोड़ की लागत से इसका संधारण और सौंदर्यीकरण होगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा इसके लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। ओवरब्रिज के मरम्मत हो जाने से आवागमन सुगम हो जाएगा और इसकी खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।

पिछले दस साल से पावरहाउस ओवरब्रिज जर्जर स्थिति में है। ब्रिज की सड़क खराब हो गई है वहीं रेलिंगवाल भी टूट चुकी है। इसके चलते दुर्घटना की आशंका को देखते भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और इसके मरम्मत की मांग की थी। श्री यादव ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से चर्चा कर ओवरब्रिज का संधारण जल्द कराने के निर्देश दिए । इसके बाद ओवरब्रिज के कायाकल्प के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है और जल्द ही काम शुरु हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने ने बताया कि जर्जर पावरहाउस ओवरब्रिज के संधारण और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए पांच करोड़ का टेंडर कार्य पूर्ण हो चुका है जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा । इसके तहत ओवरब्रिज के ऊपर मरम्मत और नीचे सौंदर्यीकरण किया जाना है। इससे इस पर आवागमन अधिक सुगम हो जाने के साथ आकर्षक भी दिखेगा। पांच करोड़ की लागत से होने वाले संधारण कार्य के तहत ओवरब्रिज के ऊपर सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। डामरीकरण ब्रिज के टाउनशिप छोर से नंदिनी रोड तक किया जाएगा। इसके अलावा नई रेलिंगवाल भी लगाई जाएगी। पुरानी रेलिंग पूरी तरह से टूट चुकी है। दोनों ओर लोहे की नई रेलिंग लग जाने से आवागमन के दौरान सेफ्टी बनी रहेगी। इसके अलावा ओवरब्रिज में म्यूराल वर्क से आकर्षक पेंटिंग की जाएगी।

रंगबिरंगी लाइटो से रौशन होगा
ओवरब्रिज पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए 1 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से लाइटिंग लगाई जाएगी। दोनों ओर की अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है। पूरे ब्रिज के शुरु से अंत तक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा ब्रिज के नीचे के हिस्से में भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके तहत दीवारों पर चित्रकारी के साथ परिसर में खूबसूरत लैंडस्केपिंग किया जाना है। इसके अलावा पूरे परिसर में टाइल्स फिट किए जाएंगे। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द ओवरब्रिज के संधारण का कार्य शुरु हो जाएगा। इससे ट्रैफिक के सुगम होने के साथ दुर्घटना की आशंका जाती रहेगी।

हर कार्य जनता के लिए समर्पित
भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा है कि पावर हाउस ब्रिज जर्जर जर्जर स्थिति में है। जनता की मांग पर 5 करोड़ की लागत से पावर हाउस और ब्रिज का संधारण एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा जानकारी अनुसार इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है इसके बाद कार्य शुरू किया जाएगा। सौंदर्यीकरण और संधारण के बाद पावर हाउस ब्रिज के तस्वीर ही बदल जाएगी।

कोरोना के मामले में आज भारी कमी, बीते 24 घंटे में 32937 नए मरीज, 417 लोगों की मौत
Good News : अपने घर का सपना अब हो गया सच, भिलाई निगम क्षेत्र में 17 मार्च को होगा आवासों आबंटन
CG Vidhansabha: मानसून सत्र: 3 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट लाएगी सरकार, हंगामेदार रहेगा सदन
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्डकप : भारत 10वीं बार के फाइनल में पहुंचा, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
बीजापुर में 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ की पुनर्वास नीति का असर… सुरक्षाबलों को दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन सोशल इंजीनियरिंग में जुटी भाजपा…. आदिवासी-साहू-कुर्मी की धूरी पर भाजपाई राजनीति… बस्तर चिंतन की प्रमुख वजह रही ओबीसी वोटर
Next Article पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल ऐतिहासिक करार: असम में हुआ कार्बी आंगलोंग समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में 1000 कैडर्स ने डाले हथियार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?