भिलाई। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ने कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रभारी महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला की सहमति से शहर के लोकप्रिय युवा व्यवसायी वैशाली नगर निवासी विनोद उपाध्याय को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ का भिलाई शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विनोद उपाध्याय को भिलाई शहर जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर शहर के व्यापरियों व कांग्रेस के लोगो ने हर्ष व्यक्त करते है। हुए बधाई दी है, वैशालीनगर व सेक्टर 06 मार्केट में लोगो ने फटाका फोड़कर मिठाई बाँटकर अपनी खुशी का इजहार किया है।
विनोद उपाध्याय को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का भिलाई शहर जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व महापौर नीता लोधी, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू, पूर्व सचिव धर्मेन्द्र यादव, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महिला अध्यक्ष सुभदा सिंह, छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला सचिव श्वेता मिश्रा, युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव अमित उपाध्याय, एकांश बंछोर, अमित जैन, नीरज पाल, लक्ष्मीपति राजू, अतुल चंद साहू, मनोज पाण्डेय, सुमीत पवार, के.एस.बेदी, संदीप निरंकारी, मुकेश चन्द्राकर, मनोज शुक्ला, अतुल महाजन, गोल्डी कबरवाल, उत्तमचंद जैन, हरिशंकर शाह, शामिल है।




