ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश में अब बढ़ेगा यात्री किराया… छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ की मांग पर 25 फीसदी बढ़ोत्तरी की मिली सहमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

प्रदेश में अब बढ़ेगा यात्री किराया… छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ की मांग पर 25 फीसदी बढ़ोत्तरी की मिली सहमति

By @dmin
Published: August 30, 2021
Share
Now the passenger fare will increase in the state
Now the passenger fare will increase in the state
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब बसों का किराया बढ़ जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर यात्री किराए में 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग की। मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा उपरान्त इसमें 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सहमति दी। इस अवसर पर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, आयुक्त परिवहन टोपेश्वर वर्मा, अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त देवव्रत सिरमौर उपस्थित थे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा 16 जुलाई 2018 से ‘प्रक्रम यात्री वाहनोंÓ (नगर वाहनों को छोड़कर) के यात्री किराए की दर में वृद्धि की गई थी। उस समय वर्ष 2018 में डीजल का मूल्य प्रति लीटर 69.20 रूपए था। तत्पश्चात् 1 मई 2021 की स्थिति में डीजल का मूल्य 89.10 रूपये प्रति लीटर हो गया है। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा इसे ध्यान में रखते हुए उनकी मांग पर विचार उपरान्त राज्य में यात्री किराया में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के लिए सहमति दी।

मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान संरक्षक छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा सभापति नगरपालिक निगम रायपुर प्रमोद दुबे सहित बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने यात्री किराया में बढ़ोत्तरी की मांग करते हुए अवगत कराया कि वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और अन्य उपकरणों की कीमत में वृद्धि के कारण राज्य में बस संचालकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अतएव यात्री किराया में बढ़ोत्तरी किया जाना न्यायसंगत होगा ताकि राज्य में आम जनता की सुविधा के लिए सभी बसों का सुव्यवस्थित रूप से संचालन हो सके। राज्य में यात्री किराया में बढ़ोत्तरी किए जाने की सहमति पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया गया।

प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के सर्वश्री सैय्यद अनवर अली, नेवी गरचा, नरेंद्र पाल सिंह, अब्दुल कदीर, रमेश शर्मा, शिवरत्न गुप्ता, चंपालाल साहू, शेषनारायण कसार, मोहम्मद अकरम खान, गुरूचरण सिंह होरा, रईस अहमद शकील, आशीष पाण्डेय, अशोक जैन, अनिल पुसदकर, भावेश अग्रवाल, अहमद सोलंकी, विनीत लुनिया, ललित लोधी, प्रकाश राठौर, बॉबी गरचा, जसविंदर सिंह, अमित शर्मा, मंगतू यादव, सैन्नुद्दीन सोलंकी, हफीज वारसी आदि उपस्थित थे।

वर्ल्ड बैंक की टीम ने छत्तीसगढ़ में बच्चों के पोषण के लिए किये जा रहे प्रयासों को सराहा
ऑनलाइन व्यवस्था पर बेहतर काम के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला सिल्वर अवार्ड
भाजपाइयों के विरोध को देख विधायक खुद ही उनके पास पहुंच गए घेराव करवाने और साथ में लाएं लड्डू
शहर के दूसरे आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल का काम शुरू: विधायक वोरा बोले- अच्छी गुणवत्तायुक्त शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार
स्वाइन फ्लू के लक्षण भी कोरोना की तरह, दोनों बीमारियां फेफड़ों को करती हैं प्रभावित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Minister Tamradhwaj Sahu reviewed the works in the district in-charge टोक्यो पैरालंपिक: अवनि ने रचा इतिहास, शूटिंग में जीता गोल्ड… योगेश और देवेंद्र के हाथ लगी चांदी, सुंदर गुर्जर ने जीता कांस्य
Next Article Courtesy meeting of Gujarat Vidhan Sabha delegation with Chief Minister मुख्यमंत्री से गुजरात विधानसभा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात…. छत्तीसगढ़ विधानसभा की परम्पराओं को सराहा… मुख्यमंत्री ने दिया बस्तर आने का न्योता

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?