ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गरीब रथ का सफर होगा और भी सस्ता… रेलवे ने की तैयारी… लगेंगे इकोनॉमी क्लास एसी-3 कोच… जाने क्या है इन कोचों की खासियत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गरीब रथ का सफर होगा और भी सस्ता… रेलवे ने की तैयारी… लगेंगे इकोनॉमी क्लास एसी-3 कोच… जाने क्या है इन कोचों की खासियत

By @dmin
Published: August 28, 2021
Share
The journey of Garib Rath will be even cheaper… Railways has prepared
The journey of Garib Rath will be even cheaper… Railways has prepared
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। गरीब रथ में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल के दौरान लॉन्च किए गए पुराने डिब्बों को अब नए एसी-3 इकोनॉमी क्लास डिब्बों से बदला जाएगा। वहीं इसका किराया भी अब कम हो जाएगा। जानकारी के अनुसार यात्रियों को अब आठ फीसदी कम किराया चुकाना होगा। यानी कि अगर किराया 1000 रुपये होगा तो इस कोच के लगने के बाद 80 रुपये कम चुकाने होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार गरीब रथ ट्रेनों में रेलवे इन नए कोचों का इस्तेमाल सिर्फ एसी-3 इकोनॉमी कोच के रूप में करेगा। इससे एसी क्लास में यात्रा कम किराए में सुलभ हो जाएगी। भारतीय रेलवे के अनुसार इस समय 26 जोड़ी गरीब रथ ट्रेनें चल रही हैं। वहीं  इन ट्रेनों के लिए भारतीय रेलवे के पास 25 रेक हैं। रेलवे की योजना इन रेक को एक-एक करके हटाने और इनकी जगह एसी-3 इकोनॉमी कोच लगाने की है।

कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में चल रहा है निर्माण
फिलहाल रेलवे की कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में एसी-3 इकोनॉमी क्लास के 50 कोच बनाए जा चुके हैं। इन कोचों को देश भर के अलग-अलग रेलवे जोन में भेजा गया है। अब इन्हें अलग-अलग ट्रेनों में लगाने की योजना है। इसके साथ ही रेलवे की आने वाले साल में 800 एसी-3 इकोनॉमी कोच बनाने की योजना है। इनमें इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई के 300 कोच, मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली के 285 कोच और रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला के 177 कोच शामिल हैं। एसी-3 टियर इकोनॉमी क्लास में 83 बर्थ हैं। इसके लिए दो की जगह तीन बर्थ को साइड में रखा गया है। जबकि एसी-3 में 72 बर्थ हैं। यानी एसी-3 इकोनॉमी क्लास में एसी-3 के मुकाबले करीब 15 फीसदी ज्यादा बर्थ हैं। इसका मतलब है कि एसी-3 इकोनॉमी क्लास के डिब्बों से रेलवे को ज्यादा फायदा होने वाला है।

मिशन जल रक्षा मॉडल को राष्ट्रीय मंच पर मिली प्रशंसा, सेटेलाईट जीआईएस इमेजरी और मैप से हो रहा सटीक मूल्यांकन
Big News : बीजापुर में आइईडी ब्लास्ट की चपेट में आए सीआरपीएफ के तीन जवान, सुकमा में इनामी नक्सली गिरफ्तार
सीएम की संवेदनशीलता, तीन महिलाओं को मिली अनुकंपा नियुक्ति
बाढ़ से बिगड़े हालात, 22 लाख लोग प्रभावित, 77 जंगली जानवरों की मौत
NCB ने कोर्ट में कहा- ड्रग्स तस्करी में शामिल थीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह सहित बड़े लोगों को करती थीं सप्लाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना के तीसरी लहर की आहट: तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे नए मामले… केरल बना देश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट
Next Article काबुल के बाद अब भारत पर आतंकियों की नजर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में हमले की फिराक में यह तिकड़ी काबुल के बाद अब भारत पर आतंकियों की नजर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में हमले की फिराक में यह तिकड़ी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?