भिलाई। 34वीं राष्ट्रीय रस्साकशी प्रतियोगिता 30 अगस्त से 1 सितंबर 2021 नोखा बीकानेर,(राजस्थान) में होगी। यह प्रतियोगिता भारतीय रस्साकशी फेडरेशन के तत्वाधान, राजस्थान रस्साकस्सी संघ द्वारा संपन्न कराई जाएगी। जिसमें छत्तीसगढ़ के 30 खिलाड़ी विभिन्न वर्ग में भाग लेंगे।

सीनियर पुरुष वर्ग(600किग्रा) में छत्तीसगढ़ के गिरीश यादव, औरंगजेब, राहुल राजपूत, हर्षल, सन्नी बंसोड़, अब्दुल कादिर, हैदर, चित्रेश, ओमप्रकाश व ओवैस भाग लेंगे। इसी प्रकार सीनियर मिक्स पुरुष-महिला वर्ग (580 किग्रा) में अजय यादव, औरंगजेब, राहुल राजपूत, ओवैस ,श्याम झा, नेहा, निर्मला, भानु, श्वेता व गरिमा भाग लेंगे। इसके अलावा महिला वर्ग (500किग्रा) में रीना नाग, लता नाग, दीक्षा, सुधा, रीना यादव, राधिका यादव, श्वेता गायकवाड, प्रिया सोनी, निर्मला, त्रिवेदी, नेहा, पूनम व सुषमा भाग लेंगे।
छत्तीसगढ़ टीम का अभ्यास व मार्गदर्शन (कोच) श्रीकांत के अनुरूप हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में छत्तीसगढ़ टीम ने कई मेडल अर्जित किए हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल लेने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। छत्तीसगढ़ रस्साकशी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया व नीरज पाल (पार्षद), इंद्रजीत सिंग (छोटू) भईया, प्रभुनाथ बैठा, निशीकांत शर्मा, शिव राजन, राजिनी रजाक, जय नारायण यादव ने छत्तीसगढ़ टीम को शुभकामनाएं दी।




