भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। बीते 24 घंटों दौरान प्रदेश भर में कुल 34 हजार 863 सैंपलों की जांच की गई जिसमें नए कोरोना केस 50 से अधिक रहे। प्रदेश में संक्रमण का पॉजिटिविटी दर 0.15 फीसदी रहा। खास बात यह रही कि इस दौरान प्रदेश में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुल 52 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। इस बीच प्रदेश में कुल 78 लोग स्वस्थ्य हुए। नए मरीजों की पुष्टि के बाद प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख 4 हजार 282 हो गई है। वहीं अब तक 9 लाख 90 हजार 100 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 13 हजार 555 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में फिलहाल 627 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।




