ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक वोरा ने ली समीक्षा बैठक… जनसमस्या निवारण के लिए अधिकारियों को फील्ड में काम करने के दिए निर्देश… शहर को नए स्टेडियम की मिलेगी सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक वोरा ने ली समीक्षा बैठक… जनसमस्या निवारण के लिए अधिकारियों को फील्ड में काम करने के दिए निर्देश… शहर को नए स्टेडियम की मिलेगी सौगात

By @dmin
Published: August 26, 2021
Share
MLA Vora took a review meeting… Instructed officials to work in the field for public problems
MLA Vora took a review meeting… Instructed officials to work in the field for public problems
SHARE

दुर्ग। शहर में चल रहे विकास कार्यों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ ही राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की। दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल आयुक्त हरेश मंडावी,एमआईसी प्रभारी, लोनिवि के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास व स्वास्थ्य विभाग से डॉ राजेन्द्र खंडेलवाल की उपस्थिति में हुई समीक्षा बैठक में वोरा ने सभी विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों व जनहितैषी कार्यक्रम की क्रमबद्ध जानकारी ली।

स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत शहर में टीकाकरण की स्थिति एवं तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों से संबंधित जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अब तक शहर में 1 लाख 82 हजार टीके लगाए जा चुके हैं जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के लिए जिला अस्पताल एवं चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कालेज में अतिरिक्त ऑक्सिजन बेड एवं आईसीयू बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। सीजी टीका द्वारा लगाए गए प्रथम डोज़ के बाद केंद्र के कोविन पोर्टल से द्वितीय डोज़ में आ रही दिक्कतों के निराकरण के लिए हेल्पलाइन 07882210773 जारी किया गया है। वोरा ने सीजीएमएससी के अधिकारियों को पोटिया एवं धमधा नाका के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्य मार्ग निर्माण में तेजी लाने दिए निर्देश
वोरा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 64 करोड़ की लागत से चल रहे मुख्यमार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि नेहरू नगर चौक से मालवीय चौक तक डिवाइडर निर्माण पूर्ण हो चुका है जहां सेंटर विद्युत पोल लगाने का काम शुरू कराया जाए ताकि आवागमन में जनता को अंधेरे से निजात मिल सके। साथ ही मुख्यमंत्री सुगम सड़क, बोरसी रुआबंधा मार्ग निर्माण जल्द प्रारंभ कराए जाएं।

शहर को मिलेगा नया स्टेडियम और स्वीमिंग पूल
विधायक वोरा ने बताया कि शहर में जल्द ही अनुकूल स्थल का चयन कर 5 करोड़ से आउटडोर स्टेडियम, 5 करोड़ की लागत से अंतराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल बनने के साथ ही 8.5 करोड़ की लागत से शहर के प्रमुख तालाबों का संवर्धन एवं सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। शहर के 60 वार्डों के मूलभूत विकास कार्यों एवं राजीव आश्रय, मोहल्ला क्लिनिक, वार्ड कार्यालय, निराश्रित पेंशन, प्रधानमंत्री आवास जैसी महती योजनाओं की समीक्षा कर वोरा ने निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्वामी आत्मानंद स्कूल, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, कामकाजी महिला हॉस्टल, अमृत मिशन, नाला नाली निर्माण में तेजी लाने एवं शहर में कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाने के विशेष निर्देश दिए।

गुण्डाधूर एवं महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान: खिलाड़ी 15 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं आवेदन
Gustakhi Maaf: सड़क हादसे, मुफ्त इलाज और टाइम मैनेजमेंट
महादेव बुक के सरगना सद्दाम व उसके साथियों पर धोखाधड़ी का केस, दूसरे के नाम से खाता खुलवाया… पीड़ित पहुंचा थाने
मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती कालीन की दिनों-दिन बढ़ रही लोकप्रियता… विख्यात सूफी गायक कैलाश खेर भी हुए मुरीद
CG में छात्रा के साथ दरिंदगी : कपड़े से चेहरे को ढक कर किया रेप, जान से मारने की धमकी… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Afghanistan crisis: People are suffering from hunger at Kabul airport अफगानिस्तान संकट: काबुल एयरपोर्ट पर भूख से तड़प रहे लोग, 3000 रुपए में एक बोतल पानी तो 7500 रुपए में मिल रहा एक प्लेट चावल
Next Article फेज-3 की तैयारी: परीक्षण सफल रहा, तो एक ही दवा से होगा कोरोना का बचाव और उपचार फिर से डरा रहा कोरोना: लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामले में भारी इजाफा, बीते 24 घंटे में 607 लोगों की मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?