ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी के यूनिवर्सल रेल मिल की उपलब्धि: आर-260 ग्रेड रेल के उत्पादन में बनाया नया दैनिक रिकॉर्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बीएसपी के यूनिवर्सल रेल मिल की उपलब्धि: आर-260 ग्रेड रेल के उत्पादन में बनाया नया दैनिक रिकॉर्ड

By @dmin
Published: August 25, 2021
Share
Achievement of Universal Rail Mill of BSP: New daily record created in production of R-260 grade rail
Achievement of Universal Rail Mill of BSP: New daily record created in production of R-260 grade rail
SHARE

भिलाई। राष्ट्र के लिए रेल निर्माता के रूप में, सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र भारतीय रेलवे के दिन-प्रतिदिन के संचालन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। सेल-बीएसपी ने भारतीय रेलवे के कड़े स्पेसिफिकेशनों के अनुसार विश्व स्तरीय रेलों की रोलिंग की है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र, जो छह दशकों से अधिक समय से भारतीय रेलवे के लिए विभिन्न ग्रेड, गुणवत्ता, प्रोफाइल और लंबाई के वांछित स्पेसिफिकेशन के अनुसार विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाली रेल का उत्पादन कर रहा है, अब वर्तमान में रेलवे को नए 60 ई-1 प्रोफाइल के साथ नए आर-260 ग्रेड रेल का उत्पादन और आपूर्ति कर रहा है।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने 24 अगस्त को 2518 टन प्राइम 60 ई-1 प्रोफाइल के साथ आर-260 ग्रेड की रेल रोलिंग कर दैनिक उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है जो कि 9 अगस्त को स्थापित दैनिक उत्पादन 2510 टन से कहीं अधिक है। दैनिक उत्पादन के साथ-साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ दैनिक एनडीटी, सर्वश्रेष्ठ दैनिक विजुअल इन्सपेक्शन के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ दैनिक फिनिशिंग तथा प्राइम रेल के उत्पादन का रिकॉर्ड कायम कर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की।

विदित हो कि भारतीय रेलवे रेल परिवहन में उच्च गति और एक्सल लोड की ओर बढ़ रहा है जिसके लिए रेलवे ने सेल से माइक्रो-अलॉय रेल स्टील का उत्पादन करने की मांग की है। इसी आवष्यकता को पूरा करने हेतु सेल-बीएसपी ने नए आर-260 ग्रेड रेल के उत्पादन पर विषेष ध्यान केन्द्रित किया है जिससे इस रेल को उच्च यील्ड स्टेऊन्थ प्रदान किया जा सके। 60 ई-1 प्रोफाइल के साथ आर-260 ग्रेड की रेल यूरोपीय स्पेसिफिकेषन ईएन-13674 से कहीं अधिक उच्च गति और अधिक एक्सल लोड लेने के लिए सक्षम है।

सेल-भिलाई को इस बात पर गर्व है कि रेलवे को आपूर्ति किए जाने वाले रेल स्टील में हाइड्रोजन की मात्रा वैश्विक मानकों के न केवल अनुरूप है बल्कि कहीं-कहीं बेहतर है। नया आर-260 ग्रेड न केवल स्वच्छ स्टील सुनिश्चित करता है बल्कि बेहतर यांत्रिक गुण भी प्रदान करता है। सेल-भिलाई द्वारा आपूर्ति की जा रही इस नए ग्रेड की रेल, भारतीय रेलवे को उच्च शक्ति वाले तथा अधिक सर्विस लाइफ वाले रेल की उपलब्धता सुनिश्चित कर रेल्वे को बढ़ते यातायात दबाव का सामना करने हेतु सक्षम बनाएगी। साथ ही साइकिल टाइम में और अधिक वृद्धि होगी।

CG Breaking : पीएम मोदी की सभा जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार पुल से नदी में गिरी, दो की मौत और 8 घायल
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का अब तक सबसे बढ़ा उछाल… डरा रहे राजधानी रायपुर व दुर्ग जिले के आंकड़े….. पिछले 24 घंटों में मिले रिकार्ड 1438 नए संक्रमित
चक्रवाती तूफान के बीच गुजरात से 2 ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना…. तेज हवाओं को मात देते हुए देश को 150 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाने का लक्ष्य
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में भ्रष्टाचार की जांच में कोई प्रगति नहीं, ग्रामीणों का भरोसा टूटा; स्वतंत्र जांच की मांग
मतगणना से पहले नक्सलियों का उत्पात, आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्रिकेट टूर्नामेंट में तालिबान की हुई एंट्री…. आयोजकों ने दिखाया बाहर का रास्ता
Next Article Now Afghan citizens will be able to come to India only on e-visa अब सिर्फ ई-वीजा पर ही भारत आ सकेंगे अफगान नागरिक…. पहले जारी किए गए बाकी तरह के वीजा फिलहाल अवैध

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?