ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अफगान नागरिकों को एयरपोर्ट तक भी नहीं पहुंचने दे रहा तालिबान, बोला- नहीं देंगे देश छोडऩे की इजाजत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अफगान नागरिकों को एयरपोर्ट तक भी नहीं पहुंचने दे रहा तालिबान, बोला- नहीं देंगे देश छोडऩे की इजाजत

By @dmin
Published: August 25, 2021
Share
अफगान नागरिकों को एयरपोर्ट तक भी नहीं पहुंचने दे रहा तालिबान, बोला- नहीं देंगे देश छोडऩे की इजाजत
अफगान नागरिकों को एयरपोर्ट तक भी नहीं पहुंचने दे रहा तालिबान, बोला- नहीं देंगे देश छोडऩे की इजाजत
SHARE

काबुल (एजेेंसी)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के घुसने के साथ ही यहां पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से अफरा-तफरी का माहौल है। पूरे अफगानिस्तान से लोग काबुल एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं, ताकि यहां से वे फ्लाइट पकड़ कर किसी और देश जा सकें। हालांकि, इस बीच तालिबान ने कहा है कि वह काबुल एयरपोर्ट जा रहे अफगान नागरिकों को रोकेगा। 

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उन्होंने एयरपोर्ट तक जाने वाली सड़कें ब्लॉक कर दी हैं। अफगान अब एयरपोर्ट तक नहीं जा पाएंगे। सिर्फ विदेशी नागरिकों को ही उस सड़क से एयरपोर्ट तक जाने की इजाजत होगी। 

मुजाहिद ने कहा कि बीते दिनों में जो भी अफगान नागरिक काबुल एयरपोर्ट पर जुटे हैं, उन्हें अपने घर लौट जाना चाहिए। उसने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को तालिबान की तरफ से कोई सजा नहीं दी जाएगी। बता दें कि तालिबान ने अमेरिकी सेना को काबुल से निकलने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया है। इसके चलते काबुल एयरपोर्ट पर देश छोडऩे के लिए जुटने वालों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। 

तालिबान प्रवक्ता ने आगे कहा, हम आगे अफगान नागरिकों को देश से बाहर ले जाने की इजाजत नहीं देंगे और हम इससे खुश भी नहीं हैं। अफगानिस्तान के डॉक्टरों और अकादमिकों को देश छोड़कर नहीं जाना चाहिए। उन्हें अपनी खूबियों वाले क्षेत्र में काम करना चाहिए। बता दें कि बीते दिनों में अफगानिस्तान छोडऩे वाले ज्यादातर पढ़े-लिखे लोग हैं। इनमें सबसे बड़ी संख्या महिलाओं की है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 14 अगस्त को कहा था कि अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों, नाटो सेना के कर्मी और अफगानों को मिलाकर कुल 70 हजार लोगों को काबुल से निकाला जाना है। हालांकि, अभी तक जिस रफ्तार से अमेरिका और बाकी देश निकासी कार्यक्रम चला रहे हैं, उस लिहाज से 31 अगस्त तक लक्ष्य में रखे गए लोगों को बाहर निकालना काफी मुश्किल साबित होगा। 

22 जुलाई तक बलौदाबाजार में सजेगा बाजार, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने कोसा, कॉटन व हाथकरघा वस्त्रों के भव्य प्रदर्शनी सह-विक्रय का किया शुभारंभ
एसआर हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे सेलीब्रेशन, चेयरमैन संजय तिवारी ने किया चिकित्सकों का सम्मान
भिलाई में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, हत्या की आशंका… हिरासत में दो संदेही
मुख्यमंत्री ने कांकेर वासियों को दी हमर लैब की सौगात, एक ही छत के नीचे मिलेगी 120 प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं
तालाब में बदले 11 जिले, हाईवे पर सोने को मजबूर लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… विशेष लेख: छत्तीसगढ़ में परम्परागत व्यवसायों को मिला नया जीवन… सरकार की पहल से इन व्यवसायों के जरिए ग्रामीण व्यवसायियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
Next Article पूर्व मंत्री बने डिलिवरी बॉय, साइकल से घर-घर पहुंचा रहे पिज्जा पूर्व मंत्री बने डिलिवरी बॉय, साइकल से घर-घर पहुंचा रहे पिज्जा

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?