ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री भिलाई इकाई का सम्मान समारोह: सरंक्षक मंडल के सदस्यों को किया सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री भिलाई इकाई का सम्मान समारोह: सरंक्षक मंडल के सदस्यों को किया सम्मान

By @dmin
Published: August 23, 2021
Share
Honor Ceremony of Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industry Bhilai Unit
Honor Ceremony of Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industry Bhilai Unit
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री भिलाई इकाई द्वारा एक सम्मान समारोह का आय़ोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भिलाई इकाई के संरक्षक मंडल एवं सलाहकार समिति के पदाधिकारियों के सम्मान में रखा गया था। जिसमें संरक्षक मंडल के सदस्य दयाराम बत्रा, बंशी अग्रवाल, ठाकुर महिमानंद सिंह, कांति लाल शर्मा, महावीर प्रसाद अग्रवाल, एस के अग्रवाल, लल्लन तिवारी, संजय ओझा, अनिल पारख एवं सुंदर बंसल का शाल पहनाकर सम्मान किया गया।

इसी कड़ी में सलाहकार समिति के दिलीप गोलछा, शमन लाल नथानी, ईश्वर बंसल, धीरेंद्र खेत्रपाल, जय गेहनी, लक्षमण आयलानी, मनीष अग्रवाल, दिनेश सिंघल, डॉ. संतोष राय, पुरूषोत्तम टावरी, रामचंद्र मखीजा, श्रीनिवास खेडिय़ा, निशिकांत मिश्र, प्रफुल्ल शाह, अरविंद गुप्ता, आनंद जिंदल, अनिल अग्रवाल, संदीप निरंकारी व नरेश जसवानी को शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। भिलाई चेम्बर के चेयरमैन भीमसेन सेतपाल, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को शाल पहनाकर उनका सम्मान किया। सभी संरक्षक गणों व सलाहकार गणों ने भी अपना आर्शीवाद नई टीम को दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि संरक्षक मण्डल व सलाहकार समिति के मार्गदर्शन में भिलाई चेम्बर अपने कार्यकाल की शुरुआत कर रहा है। बड़ों का आर्शीवाद व मार्गदर्शन भिलाई चेम्बर को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा। भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने अपने उद्बोधन में संरक्षकों व सलाहकर टीम से मार्गदर्शन व प्यार की अपेक्षा करते हुए भिलाई चेम्बर को आदर्श चेम्बर बनाने भावना प्रस्तुत की। उन्होंने अपने कार्यकाल में आगामी होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। सबसे पहले भिलाई चेम्बर अगले सप्ताह से सदस्यता अभियान प्रारंभ करने जा रहा है।

श्री मिश्र ने बताया कि चेम्बर की विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करते हुए जोन प्रभारियों एवं कार्यक्रमों प्रभारियों की भी नियुक्ति की जा रही है। जिसमें जोन -1 (कुम्हारी, चरोदा, भिलाई तीन एवं खुर्सीपार) के प्रभारी पवन अग्रवाल एवं सहप्रभारी अनिल जेठानी, जोन -2 (नंदिनी रोड- छावनी चौक, शास्त्री मार्केट, आरएसएस मार्केट एवं शीतला काम्प्लेक्स) के प्रभारी मनोहर कृष्णानी, जोन -3 (जवाहर मार्केट, सर्कुलर मार्केट, लिंक रोड, 18 नंबर रोड और सब्जी मण्डी) के प्रभारी पवन जिंदल, सहप्रभारी राजकुमार जायसवाल और प्रेमरतन गहलोत, जोन – 4 (आकाशगंगा, सुपेला औऱ कोहका) के प्रभारी विनय सिंह एवं सहप्रभारी प्रकाश माखीजा, विनोद प्रसाद, जोन – 5 ( नेहरू नगर, स्मृति नगर और जोनवानी) के प्रभारी हेमंत अरोरा, जोन – 6 (सेक्टर 1 से सेक्टर 10, रिसाली और मरोदा) के प्रभारी उत्तम जैन सहप्रभारी अनिल खन्ना, जोन- 7 (उतई, सेलूद और पाटन) के प्रभारी हुबलाल चंद्राकर, सहप्रभारी रविन्द्र वर्मा, जोन – 8 (हाउसिंग बोर्ड, जामुल) के प्रभारी पितांबर दलई और जोन – 9 अहिवारा के प्रभारी कैलाश नाहटा को नियुक्त किया गया है।

इसी कड़ी में कार्यालय प्रभारी के रूप में सुनील मिश्रा, सहप्रभारी के रूप में रितेश अग्रवाल, दुर्ग संभाग सदस्यता प्रभारी राकेश मल्होत्रा, भिलाई इकाई सदस्यता प्रभारी शंकर सचदेव, भिलाई चेम्बर सोशल मीडिया प्र्भारी रवि विजवानी को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में अनिल जेठानी, प्रेम गहलोत, विनय सिंह, नरेश वासवानी, शिवराज शर्मा, सुनील मिश्र, सुधाकर शुक्ल, अंकुर शर्मा, हेमंत अरोरा, राजकुमार जायसवाल, उत्तम जैन, मनोहर कृष्णानी, दिलीप केशरवानी, अंकित जैन, रविन्द्र वर्मा, विनोद प्रसाद, राहुल चेलानी, रवि विजवानी उपस्थित थे।

मदिरा दुकानों में काम करने वाले कर्मियों का नए सिरे से होगा सत्यापन, अपराधिक रिकार्ड वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
भिंभौरी पंचायत बनेगी नगर पंचायत, ग्राम सिलघट में खुलेगा उप स्वास्थ्य केंद्र : भूपेश बघेल
निकाय चुनाव-2021: जामुल नगर पालिका परिषद के भाजपा ने की 18 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
मुख्यमंत्री वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी बलिदान दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- वीरांगना अवन्ती बाई लोधी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की दी आहुति
शराब के नशे में स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल, जशपुर में ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राचार्य को हटाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article After seeing the house under construction, the commissioner said निर्माणाधीन मकान देखने के बाद आयुक्त ने कहा कौन सी किश्त कब मिलेगी हितग्राहियों को बताए… कार्य जल्द पूरा करने दी हिदायत
Next Article BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता सीएम की कुर्सी जाने की टेंशन में ममता, बोलीं- कंट्रोल में है कोरोना, उपचुनाव कराए आयोग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?