ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 150 भारतीयों को साथ ले गए तालिबानी, पूछताछ और पासपोर्ट किया चेक; मीडिया रिपोर्ट में दावा- काबुल एयरपोर्ट पर छोड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

150 भारतीयों को साथ ले गए तालिबानी, पूछताछ और पासपोर्ट किया चेक; मीडिया रिपोर्ट में दावा- काबुल एयरपोर्ट पर छोड़ा

By @dmin
Published: August 21, 2021
Share
150 भारतीयों को साथ ले गए तालिबानी, पूछताछ और पासपोर्ट किया चेक; मीडिया रिपोर्ट में दावा- काबुल एयरपोर्ट पर छोड़ा
150 भारतीयों को साथ ले गए तालिबानी, पूछताछ और पासपोर्ट किया चेक; मीडिया रिपोर्ट में दावा- काबुल एयरपोर्ट पर छोड़ा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। काबुल एयरपोर्ट पर 150 भारतीयों की मौजूदा स्थिति को लेकर संशय की स्थिति बन गई। इन सभी भारतीयों को तालिबानी अपने साथ ले गए थे। कुछ ऐसी खबरे आ रही हैं कि तालिबान ने काबुल एयरपोर्ट के पास ही किसी स्थान पर इन सभी भारतीयों से पूछताछ की है। इससे पहले एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट 80 अन्य भारतीयों को लेकर तजाकिस्तान गया। सबसे पहले यह खबर अफगानी मीडिया आउटलेट ‘Etilaatroz’ और ‘Kabul Now’ पर आई। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि 150 से ज्यादा लोगों को तालिबान ने अगवा कर लिया है। इनमें से ज्यादातर भारतीय हैं। हालांकि, बाद में इसी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि तालिबानी प्रवक्ता ने किडनैपिंग की बातों से इनकार भी कर दिया है। 

‘Etilaatroz’ ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया था कि सभी भारतीय महफूज थें और एयरपोर्ट पर भेजे जाने से पहले उनके पासपोर्ट की जांच की गई थी। इस पूरी घटना पर भारतीय अधिकारियों की तरफ से आधिकारिक तौर से कुछ भी नहीं कहा गया है। हालांकि, सरकार अफगानिस्तान से निकल रहे सभी भारतीयों पर नजर बना कर रख रही है। सुरक्षा के मद्देनजर सरकार, अफगानिस्तान से निकलने वाले सभी भारतीयों का ब्योरा भी रख रही है।

इस घटना को जानने वाले लोगों का कहना है कि करीब 200 लोग अचानक शुक्रवार को काबुल एयरपोर्ट पहुंच गये। इनमें 70 अफगानी नागरिक थे। यह सभी लोग एक ग्रुप में आए थे एक साथ इतने साले लोगों के वहां पहुंचने पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद एयरपोर्ट के बाहर मौजूद तालिबानियों ने इन लोगों को रोक दिया। जिसके बाद ज्यादातर अफगानी भीड़ से निकलकर भाग गये।

इसके बाद तालिबान ने भारतीयों से पूछताछ की और फिर उन्हें एयरपोर्ट से किसी अज्ञात स्थान पर आगे की जांच-पड़ताल के लिए ले गए। बताया जा रहा है कि इन लोगों से पूछताछ और इनके डॉक्यूमेंट्स की पड़ताल के बाद इस ग्रुप को वापस शनिवार की दोपहर तक काबुल एयरपोर्ट भेज दिया गया। इससे पहले इंडियन मिलिट्री की एक एयरक्राफ्ट ने करीब 80 भारतीयों को तजाकिस्तान की राजधानी दुसांबे पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक एक अन्य मिलिट्री एयरक्राफ्ट को दुसांबे एयरपोर्ट पर स्टैंडबाय में रखा गया है। इस एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल इंडियन एयर फोर्स ट्रांजिट प्वाइंट के तौर पर कर रही है।

क्योंकि इस वक्त काबुल एयरपोर्ट से एक निश्चित समय पर एक निश्चित देर के लिए ही उड़ान भरना संभव हो पा रहा है। इस एयरपोर्ट पर अभी यूएस मिलिट्री का नियंत्रण है। अफगान से निकल रहे लोगों का कहना है कि उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत देश के अलग-अलग शहरों से निकल कर काबुल एयरपोर्ट तक पहुंचने में हो रही है। तालिबान ने शहर में कई सारे चेक पोस्ट लगा दिये हैं। इस बीच चिंता की एक बात यह भी सामने आई है कि पाकिस्तान पोषित आतंकवादी ग्रुप लश्कर-ए-तैय्यबा और हक्कानी नेटवर्क के खूंखार आतंकी भी वहां मौजूद हैं।

काबुल एयरपोर्ट पर हजारों अफगानी नागरिक जमा हैं। उन्हें उम्मीद है कि यूएस या यूके जा रही किसी फ्लाइट में उन्हें जगह मिल जाएगी और वो अफगानिस्तान से निकल पाने में कामयाब हो जाएंगे। अब तक ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें तालिबानी एयरपोर्ट के बाहर भीड़ पर खुलेआम फायरिंग करते नजर आए हैं ताकि वो भीड़ को पीछे धकेल सकें। भारत ने अपने राजदूत, कई सरकारी अधिकारियों, सुरक्षा अधिकारियों और कुछ भारतीयों को सी-17 एयरक्राफ्ट के जरिए अफगानिस्तान से पहले ही निकाल चुका है। ऐसा कहा जा रहा है कि अभी भी वहां 500 भारतीय मौजूद हैं। सरकार इन सभी को सुरक्षित वापस लाने का प्रयास कर रही है।

CG Breaking : शादी की खुशियां मना रहा था परिवार और इधर दुल्हन के पिता को लगा करंट… मौके पर मौत
आजादी का अमृत महोत्सव: छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में होगी जन-जन की भागीदारी: भूपेश बघेल
रायगढ़ में होगा करियर गाइडेंस महोत्सव, कैरियर गुरु आनंद कुमार देंगे युवाओं को सक्सेस टिप्स
24 लाख से ज्यादा किसानों को कल मिलेगी धान खरीदी की अंतर राशि का वितरण, केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुण्डा करेंगे ट्रांसफर
रूस के तटीय इलाके में भूकंप, 8.7 तीव्रता… जापान- यूएस सहित कई देशों में सुनामी का अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Trial trials for selection in sports academies on August 24 and 25 खेल अकादमियों में चयन के लिए परीक्षण ट्रायल 24 और 25 अगस्त को… जाने क्या है सरकार की गाइडलाइन
Next Article अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: अमित खत्री ने रचा इतिहास, 10 हजार मीटर रेस वॉक में जीता रजत पदक अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: अमित खत्री ने रचा इतिहास, 10 हजार मीटर रेस वॉक में जीता रजत पदक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?