ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना पर छत्तीसगढ़ में राहत की खबर: 13 माह बाद प्रदेश में 50 से कम मिले पॉजिटिव केस…. 16 जिलों में एक भी संक्रमण का मामला नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedHealth

कोरोना पर छत्तीसगढ़ में राहत की खबर: 13 माह बाद प्रदेश में 50 से कम मिले पॉजिटिव केस…. 16 जिलों में एक भी संक्रमण का मामला नहीं

By @dmin
Published: August 21, 2021
Share
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
SHARE

रायपुर। प्रदेश में कोरोना को लेकर हालात लगातार सुधरते जा हैं। इस बीच बीते 24 घंटों में जो आंकड़े सामने आए वह बड़ी राहत देने वाले रहे। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण के केवल 48 पॉजिटिव मरीज सामने आए। हालांकि इस दौरान जांच की संख्या कम रही और इस बीच संक्रमण की 0.2 फीसदी रही। खासबात यह रही कि बीते 13 महीनों के दौरान यह पहली बार है, जब इतनी कम संख्या में संक्रमित सामने आए हैं। इससे पहले 5 जुलाई 2020 को 46 मरीज सामने आए थे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुल 74 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 931 रह गई। किसी जिले में मरीजों की संख्या 100 से अधिक नहीं है। प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर 98.56 प्रतिशत है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 4 हजार 43 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 9 लाख 89 हजार 560 कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

16 जिलों में शून्य मामले
प्रदेश में कोरोना राहत यहीं तक सीमित नहीं रहा। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 16 जिलों में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। इन जिलों में दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदा बाजार, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर शामिल हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई। यह मौत कोरबा जिले में हुई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह मौत कोमॉर्बिडिटी के साथ हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 13,552 हो गई है।

छत्तीसगढ़ के शांति प्रिय धरा में कबीरपंथ का है व्यापक प्रभाव -मुख्यमंत्री साय
अब हथियार नहीं, हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी…. इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षण
कोरोना के इस मुश्किल दौर में छोटे-छोटे मामलों में आरोपी को जेल में भेजना उचित नहीं: पटियाला हाउस कोर्ट
यूक्रेन में मौत और मातम: तबाह हो चुके शहरों में मिल रहे लाशों के पहाड़, जहां रहे रूसी सैनिक वहां छोड़ गए एक भयानक मंजर
पाटन में कोविड नियंत्रण पर कलेक्टर ने की समीक्षा…. ट्राइबल होस्टल में शुरू होगा 25 बेड का कोविड केअर सेंटर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article काबुल से भारत आ रहा आईएएफ का एक और विमान, संकट से बच घर आ रहे 85 भारतीय काबुल से भारत आ रहा आईएएफ का एक और विमान, संकट से बच घर आ रहे 85 भारतीय
Next Article काबुल एयरपोर्ट के नजदीक करीब 150 लोगों को तालिबान ने किया किडनैप, अधिकतर भारतीय: अफगान मीडिया काबुल एयरपोर्ट के नजदीक करीब 150 लोगों को तालिबान ने किया किडनैप, अधिकतर भारतीय: अफगान मीडिया

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?