ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सद्भावना दिवस: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वर्चुअल उपस्थिति में भिलाई के नागरिकों को मिला काबिज भूमि पर मालिकाना हक…. 678 हितग्राहियों को वितरित किए गए पट्टे
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सद्भावना दिवस: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वर्चुअल उपस्थिति में भिलाई के नागरिकों को मिला काबिज भूमि पर मालिकाना हक…. 678 हितग्राहियों को वितरित किए गए पट्टे

By @dmin Published August 20, 2021
Share
Sadbhavna Diwas: In the virtual presence of Chief Minister Bhupesh Baghel
Sadbhavna Diwas: In the virtual presence of Chief Minister Bhupesh Baghel
SHARE

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर वर्षो से काबिज परिवारों को उनके रहवासी भूमि का मालिकाना हक दिलाने के लिए राजीव गांधी आश्रय योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसका उद्देेश्य लोगों को बेदखली के डर से मुक्ति तथा उन्हें काबिज भूमि का मालिक बनाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस योजना के तहत पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी यह कोशिश है कि सभी पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ जल्द से जल्द मिले।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को वर्चुअल रूप से भिलाई नगर निगम में आयोजित राजीव गांधी आश्रय योजना के पट्टा वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर 678 हितग्राहियों को नवीन एवं नवीनीकृत पट्टों का वितरण किया गया। इनमें से 372 नवीन पट्टाधारी एवं 306 नवीनीकृत पट्टाधारी हितग्राही शामिल हैं। नवीन पट्टाधारियों और नवीनीकृत पट्टाधारियों को कुल 3 लाख 17 हजार 170 वर्गफीट भूमि के पट्टे प्रदान किए गए हैं। हितग्राहियों को उनकी रहवासी भूमि का मालिकाना हक मिलने से बड़ी राहत मिली है। अब इन परिवारों को जमीन से बेदखल होने का डर नहीं है। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती सद्भावना दिवस के मौके पर किया गया। मुख्यमंत्री बघेल अपने निवास कार्यालय से इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

मुख्यमंत्री बघेल ने पट्टा प्राप्त सभी हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों, भूमिहीन और वर्षों से भूमि पर काबिज लोगों के लिए आज न्याय का दिन है। श्री बघेल ने भिलाई नगर निगम के जनप्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से राजीव गांधी आश्रय योजना का लाभ शासकीय भूमि पर वर्षों से काबिज लोगों को मिल रहा है। श्री बघेल ने कहा कि पूर्व में इस योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले में 2329 व्यक्तियों को 9 लाख 98 हजार 968 वर्गफीट भूमि का नवीन पट्टा वितरित किया गया है एवं 6285 पट्टों का नवीनीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक भिलाई शहर के हितग्राहियों को इस योजना में 3844 नवीनीकृत पट्टा वितरित किए जा चुके हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के आदर्शों पर चलकर पूरी संवेदनशीलता के साथ समाज के गरीब और पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए काम कर रही है। राजीव जी के नाम पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना संचालित की जा रही हैं। जिनका लाभ छत्तीसगढ़ में किसानों, मजदूरों और समाज के अंतिम छोर के लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भूमि एवं आवास जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। आज इस योजना के हितग्राहियों को काबिज भूमि का मालिकाना हक मिलना एक सुखद अनुभूति है। उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम, भिलाई में राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत इसके पहले 478 हिग्राहियों को 3 लाख 79 हजार 158 वर्गफीट भूमि का पट्टा और 4289 पट्टों का नवीनीकरण करने के बाद पट्टों का वितरित किया जा चुका है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती छाया वर्मा और श्रीमती फूलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकारद्वय विनोद वर्मा और रुचिर गर्ग, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू उपस्थित थे। भिलाई नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र यादव, छत्तीसगढ़ अन्त्यावसायी सहकारी वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, पूर्व विधाायक भजन सिंह निरंकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, आयुक्त नगर निगम भिलाई ऋतुराज रघुवंशी व हितग्राहीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin August 20, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Free heart disease checkup camp at BM Shah Hospital.... 120 people got tested बीएम शाह हॉस्पिटल में नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर…. 120 लोगों ने कराई जांच…. ईसीजी व इको भी हुआ नि:शुल्क
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 अब ढलान पर कोरोना, देश में आज 34,457 नए मामले मिले
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?