भिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटाी भिलाई द्वारा उन्हें नमन किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में खुर्सीपार स्टेडियम के पास प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी, पूर्व विधायक भजन सिंग निरंकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी ने देश को संचार क्रांति का तोहफा दिया। वर्तमान समय में भारतवंशी जिस डिजीटल दुनिया में जी रहे हैं वह राजीव गांधी की देन है। कंप्यूटर क्रांति लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। देश में गरीबों व दलितों के उत्थान का स्वप्र भी राजीव गांधी ने ही देखा था।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री कुरैशी ने कहा कि देश का नौजवान पीढी-दर-पीढी कभी नहीं भूल सकती कि शहीद राजीव गांधी ने देश के जवानों को 21 वर्ष से मताधिकार को 18 वर्ष किया। पूरे देश में के गांव-गांव में मोबाईल जिला पंचायतों में महिलाओं को अधिकार दिया, राजीव गांधी का गरीब उन्मुलन कार्यक्रम का उदेश्य किसानों का उत्थान करना था केवल विचार ही व्यक्त नहीं किया था वरन किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की जिसमें 1985-86 में ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था के लिए 10 लाख कुआ के निर्माण की योजना प्रारंभ कि गई थी।





