ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं का मुआयना करने अपर मुख्य सचिव और विशेष सचिव पहुंचे बेमेतरा, कहा- महिला समूहों को बनाएं स्वावलंबी
Share
Notification Show More
Latest News
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज, 330 खिलाड़ी दिखा रहे दम
October 4, 2026
आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री  शर्मा
October 4, 2026
गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया
October 4, 2026
दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार
October 4, 2026
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राष्ट्रीय पोषण माह : नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं का मुआयना करने अपर मुख्य सचिव और विशेष सचिव पहुंचे बेमेतरा, कहा- महिला समूहों को बनाएं स्वावलंबी

By @dmin Published August 19, 2021
Share
Additional Chief Secretary and Special Secretary reached Bemetara
Additional Chief Secretary and Special Secretary reached Bemetara
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में सर्वाधिक लोकप्रिय सुराजी गांव योजना के अंतर्गत संचालित नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी कार्यक्रम की हकीकत जानने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और विशेष सचिव डॉ. एस भारती दासन ने आज बेमेतरा जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के कई गौठानों में संचालित गतिविधियों एवं चारागाहों का मुआयना किया। महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और उनकी आय मूलक गतिविधियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप वाली योजनाओं के मुआयना का यह सिलसिला अन्य जिलों में भी जारी रहेगा।

बेमेतरा जिले के ग्राम राखी स्थित गौठान के निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, विशेष सचिव एवं गोधन न्याय योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन सहित अन्य अधिकारियों को वहां की महिला समूह ने खुद से बनाई राखी बांधी और गौठान में ही स्थापित गोबर गैस संयंत्र की गैस से बनी चाय परोसकर उनका स्वागत किया। महिला समूह द्वारा अपनी आय मूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से त्यौहारी सीजन के मौके पर राखी बनाने और बेचने के हुनर की अधिकारियों ने प्रशंसा की और इसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य में गौठानों से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिला बहनों ने अतिरिक्त आय अर्जित करने का बढिय़ा गुर सीख लिया है। अब वह गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट, सब्जी उत्पादन, मछली एवं मुर्गी पालन, ईंट एवं फैंसिंग पोल व जाली निर्माण जैसी गतिविधियों के साथ-साथ अब त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखकर भी नाना प्रकार की सामग्रियों तैयार करके उन्हें बेच रही हैं। दीवाली के सीजन में गौठानों से जुड़ी महिलाएं गोबर से दीये, देवी-देवताओं मूर्तियां बनाती हैं। होली के सीजन में टेशू के फूल एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्रियों से प्राकृतिक रंग और गुलाल तैयार कर अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही हैं। राखी के मौके पर समूह की महिलाएं अब सुन्दर और आकर्षक राखियां भी बनाने लगी हैं।

अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू एवं विशेष सचिव डॉ. भारतीदासन से बात-चीत करते हुए समूह की महिलाओं ने कहा कि गौठान और गोधन न्याय योजना से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। गांव में रोजगार मिलने से उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। उनमें एक नया आत्मविश्वास जगा है।

अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने गौठान को आजीविका के ठौर के रुप मे विकसित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप महिला समूहों को सहयोग एवं मार्गदर्शन देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को महिला समूहों की हर संभव मदद एवं स्वावलंबन के लिए प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने कहा कि गौठान गांव में पशुधन के संरक्षण-संवर्धन के साथ-साथ उत्पादक केन्द्र बने, यही हम सब का प्रयास होना चाहिए। अपर मुख्य सचिव एवं विशेष सचिव ने इस दौरान बेरला विकासखण्ड के ग्राम सोंढ़ स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू हायर सेकेण्डरी स्कूल का भी मुआयना किया और विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली।

अपर मुख्य सचिव एवं विशेष सचिव ने बेरला ब्लॉक के ग्राम नेवनारा, सांकरा, सोढ तथा साजा ब्लॉक के ग्राम राखी एवं ठेलका में बने गौठान, महिला समूह की आय मूलक गतिविधियों सहित चारागाह विकास का मुआयना किया। जैविक कम्पोस्ट खाद बनाने की प्रक्रिया और गुणवत्ता को भी परखा। डॉ. भारती दासन ने महिला समूहों को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के साथ-साथ मशरूम उत्पादन, बकरी पालन, मछली पालन, दुग्ध उत्पादन, साबून, शैम्पू, फिनाईल व अगरबत्ती निर्माण जैसी गतिविधियों से जोडऩे पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिला समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री स्थानीय बाजारों में हो सके, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए।

नेवनारा की महिला समूह ने बताया कि गौठान, महिलाओं के लिए रोजगार का प्रमुख केन्द्र बन गया है। उनके समूह ने अभी तक 516 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट विक्रय कर अच्छा मुनाफा अर्जित किया है। ग्राम सांकरा के गौठान में महिला समूह द्वारा सुगंधित साबुन, एलोविरा साबून, फिनाईल, ग्लिसरीन सहित झूमर बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने महिला समूह के इस प्रयास को सराहा। समूह की महिलाओं का कहना था कि गौठान और गोधन न्याय योजना से महिलाओं को आगे बढऩे का अवसर उपलब्ध हुआ है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान, पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द कुमार कुजूर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज, 330 खिलाड़ी दिखा रहे दम

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री  शर्मा

गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया

दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय पोषण माह : नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

@dmin August 19, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलेक्टर ने भिलाई निगम में ली बैठक, कहा- टाउनशिप एरिया में साफसफाई की आवृत्ति बढ़ाएं बीएसपी प्रबंधन… शुद्ध जल को लेकर नियमित करें मानिटरिंग
Next Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… भारतरत्न राजीव गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उन्हें किया याद, कहा- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी दूरदर्शिता से रखी आधुनिक भारत के विकास की नींव
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?