ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम बघेल राज्य को दी चार नए जिलों की सौगात…. बनेंगी 18 नई तहसीलें…. आम आदमी के लिए सरकार तक आसान हो जाएगी पहुंच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम बघेल राज्य को दी चार नए जिलों की सौगात…. बनेंगी 18 नई तहसीलें…. आम आदमी के लिए सरकार तक आसान हो जाएगी पहुंच

By @dmin
Published: August 16, 2021
Share
World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम जनता की सहूलियत के लिए प्रशासनिक इकाईयों के विकेन्द्रीकरण के अपने वायदे को आगे बढ़ाते हुए आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य में चार नये जिलों के गठन की घोषणा की है। ये चार नये जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ति, मोहला-मानपुर और मनेन्द्रगढ़ होंगे। मुख्यमंत्री ने इन नये जिलों के गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में 18 और नई तहसीलों के गठन का भी ऐलान किया है।

नए जिलों के गठन के पीछे प्रशासनिक इकाईयों के विकेन्द्रीकरण से आम आदमी की सरकार तक पहुंच को आसान बनाना है। इससे लोगों के समय, श्रम एवं धन की बचत होगी। नये जिलों के बनने से प्रशासनिक काम-काज में कसावट आएगी और लोगों के शासकीय काम-काज सहजता से होंगे। सुदूर अंचल के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे और उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आसानी होगी।

विकास की नई श्रृंखला होगी शुरू
नये जिलों के बनने से इन इलाकों में विकास की नई श्रृंखला शुरू होगी। जिला मुख्यालयों में इंफ्रांस्ट्रक्चर का तेजी से निर्माण और सभी जिला स्तरीय कार्यालयों की स्थापना से लोगों को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ सहजता से मिलने लगेगा। शासकीय काम-काज की मॉनिटरिंग में सुविधा होती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनभावनाओं का ख्याल रखते हुए चार नये जिलों के गठन की मंजूरी दी है। इन चारों नये जिलों का गठन वास्तव में संबंधित क्षेत्र की जनता को बहुत बड़ी सौगात है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ नया जिला बनने से सारंगढ़ क्षेत्र की जनता को अब अपने काम-काज के लिए रायगढ़ तथा बिलाईगढ़, सरसींवा क्षेत्र के लोगों को बलौदाबाजार नही जाना पड़ेगा।

लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में होगी आसानी
गौरतलब है कि सारंगढ़ की दूरी रायगढ़ से लगभग 55 किलोमीटर और बिलाईगढ़, सरसींवा अंचल की दूरी बलौदाबाजार से तकरीबन 75-80 किलोमीटर है। बिलाईगढ़ और सरसींवा अंचल के आखरी छोर के गांव की जिला मुख्यालय से दूरी 100-125 किलोमीटर है। इन इलाकों के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचना बेहद दुष्कर होने के साथ ही खर्चीला और समय की बरबादी होता है। नया जिला बनने से लोगों को जिला मुख्यालय आना-जाना आसान होगा। इसी तरह मोहला-मानपुर की दूरी जिला मुख्यालय राजनांदगांव से 100 किलोमीटर है। मानपुर का औंधी अंचल राजनांदगांव से 125 किलोमीटर दूर है। इस अंचल के लोगों को मानपुर-मोहला जिला बन जाने से प्रशासनिक कामकाज के लिए अब राजनांदगांव जाने की जरूरत नहीं होगी। कमोबेश इसी तरह की सुविधाएं सक्ती अंचल और मनेन्द्रगढ़ इलाके के लोगों को मिलेंगी। नये जिले के गठन से स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं और सुदृढ़ होंगी।

पंडित रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर भिलाई जिला कांग्रेस ने दी पुष्पांजलि
CG Crime : पिता ने नवजात बेटी को पॉलिथिन में पैक कर कुएं में फेंका… दूसरे दिन मिला शव, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में सेना भर्ती रैली : रायगढ़ में 4 से 12 दिसम्बर  तक होगी, रैली में शामिल होंगे 8556 युवा
महाशिवरात्रि पर भिलाई में बाबा की बारात का भव्य आयोजन, आयोजकों का दावा एशिया व इंडिया के रिकार्ड बुक में दर्ज होगा नाम
जल जीवन मिशन से खिली मुस्कान, जहां चाह-वहां राह का संकल्प लिए आगे बढ़ रही छत्तीसगढ़ सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं… कहा- राज्य सरकार गांधीवादी सोच के साथ गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को कर रही साकार
Next Article The people of Gangalur area got the gift of bus service. After 15 years गंगालूर क्षेत्रवासियों को मिली बस सेवा की सौगात…. 15 वर्षों बाद शुरू हुई गंगालूर से बीजापुर बस सेवा… संसदीय सचिवशिशुपाल सोरी ने दिखाई हरी झंडी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?