भिलाई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। दुर्ग जिले से छावनी क्षेत्र के सीएसपी विश्वास चंद्राकर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पुलिस पदक आईपीएस प्रदीप गुप्ता को भी दिया जाएगा। इनके अलावा दुर्ग जिले से प्रधान आरक्षक अश्विनी कुमार सिंह को सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

जारी सूची के अनुसार पुलिस वीरता पदक कोरबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, नारायणपुर के निरीक्षक मालिक राम व कांकेर जिला के उप निरीक्षक महेंद्र सिंह को दिया जाएगा। इनके अलावा वीरता पदक संतोष हेमला उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक टीपी दिलीप निरीक्षक अजय सोनकर निरीक्षक अब्दुल समीर खान कंपनी कमांडर ओम प्रकाश सेन निरीक्षक रमन उसेंडी सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार सॉरी वह निरीक्षक लीलाधर राठौर को दिया जाएगा। सराहनीय सुधार सेवा पदक के रूप में केंद्रीय जेल दुर्ग के पहरी मुमताज बेगम को सम्मानित किया जाएगा।
देखें पूरी सूची






