ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवा कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन: बीएसपी प्रबंधन को बेशरम का पौधा भेंट कर जताया विरोध… पिछले 100 दिनों से गंदे पानी की दंश झेल रहा भिलाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

युवा कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन: बीएसपी प्रबंधन को बेशरम का पौधा भेंट कर जताया विरोध… पिछले 100 दिनों से गंदे पानी की दंश झेल रहा भिलाई

By @dmin
Published: August 12, 2021
Share
Unique performance of young Congressmen: protested by presenting a sapling of shameless to the BSP management
Unique performance of young Congressmen: protested by presenting a sapling of shameless to the BSP management
SHARE

भिलाई। 100 से अधिक दिन बीत चुके हैं जब भिलाई टाउनशिप की जनता दूषित मटमैला पानी उपयोग करने को मजबूर है। टाउनशिप के रहवासी वही सम्मानितजन हैं जिनके बूते भिलाई इस्पात संयंत्र निरंतर प्रगति कर रहा है। कोरोनाकाल में पूरी दुनिया थम गई लेकिन भिलाई इस्पात के कर्मचारियों ने अपने प्राणों की चिंता किए बगैर मेहनत की आज उसके बदले में बीएसपी प्रबंधन ने उन्हें क्या दिया?

आज पूरा टाउनशिप गंदे पानी को उपयोग में लाने मजबूर है। केंद्र को बीएसपी के उपलब्धियों का तमगा तो चाहिए लेकिन यहां के कर्मचारियों की सुध लेने वाला मोदी सरकार में कोई नहीं। लंबे समय से इन सभी मुद्दों को लेकर आवाज उठाने के बावजूद कोई हल नहीं निकला जिससे अब भिलाई की जनता का सब्र का बांध टूट चुका है अब वह दिन दूर नहीं जब भिलाई की जनता बीएसपी प्रबंधन और केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर लामबंद होगी। आज हुए सांकेतिक प्रदर्शन के पश्चात मीडिया के चर्चा करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आमिर सिद्दकी ने कही।

संकेतिक प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा विभिन्न सेक्टरों में गंदे पानी की सप्लाई को देखते हुए लगातार युवा कांग्रेसियों ने प्रबंधन को शिकायत एवं प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके बावजूद प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम ना उठाते देख आज युवा कांग्रेस ने बी एस पी अधिकारियों को बेशर्म का पौधा भेंट किया।

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे युवा कांग्रेस प्रदेश सह सचिव विभोर दुर्गकर ने बताया की कई बार प्रदर्शन और शिकायत करने के बाद भी प्रबंधन बेशर्मो की तरह केवल आश्वासन दे रही है। इस लापरवाही और बेशर्मी को देखते हुए युवा कांग्रेस ने आज बी एस पी प्रबंधन को बेशर्म के पौधे को भेंट किया है।

बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि पानी मटमैला है परन्तु पीने योग्य है। लगातार हमनें विभिन्न सेक्टर के पानी के सैम्पल की जांच करवाई है। बीएसपी के अधिकारियों की इस ढीठ रवैये से क्षुब्ध कांग्रेसियों में प्रबंधन को चेतावनी दी कि अब भिलाई टाउनशिप की जनता आपके इस रवैये से तंग आ चुकी है यदि जल्द इसका निराकरण करते हुए प्रबंधन ठोस कदम नहीं उठाता है तो आंदोलन का स्वरूप और भी वृहद होगा और यदि जनता सड़को पर उतरी तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बीएसपी सेल प्रबंधन और केंद्र में बैठी सरकार को होगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आमिर सिद्दीकी प्रदेश सह सचिव विभोर दुर्गकर,जिला अध्यक्ष अंकुश पिल्ले, मन्नान ,सीमांत, जय भाटिया ,मोहम्मद नदीम ,फिरोज खान ,नासिर अली ,विशेष गौतम अमन सोनी ,हारिस सिद्दीकी ,विवेक साहू ,नवीन साहू, आर्यन साहू हेमंत सिंह ,सोनू खान, आकर्ष, कैफ़ ,शोएब, आदि उपस्थित थे।

रिसाली निगम के महापौर का जब हो रहा था आरक्षण… तब गृहमंत्री की बड़ी बहु सरीता साहू रिसाली क्षेत्र में कर रही थी विकास कार्यों का भूमिपूजन…. महापौर पद की हैं प्रबल दावेदार
निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी होंगे पैरेंट्स मीट, आदेश जारी…. स्कूल शिक्षा सचिव ने कलेक्टरों को दिए निर्देश
गरियाबंद कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : 36 स्कूलों के प्राचार्यों सहित फिंगेश्वर के बीईओ और बीआरसीसी को नोटिस
सुर और ताल का होगा संगम, आदिवासी नृत्य से मन जाएगा रम…. सरगुजा से लेकर बस्तर तक आदिवासी संस्कृतियों की दिखेगी झलक
मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन तिहार की धूम… मुख्यमंत्री ने गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article So far 1.35 crore people have been vaccinated in the state… 90 percent of 45 plus people कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक लगे 1.31 करोड़ टीके… 1.05 करोड़ लोगों ने पहला और 26.68 लाख लोगों ने लिए दोनो डोज… जाने आपके जिले के आंकड़े
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों को उत्कृष्ट विवेचना के लिए भारत सरकार देगी मेडल… गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और डीजीपी डीएम अवस्थी ने दी पुलिस अधिकारियों को बधाई

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?