ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली निगम के प्रशासक व कलेक्टर भुरे ने की कार्यों की समीक्षापट्टा वितरण के लंबित 44 आवेदन का होगा दोबारा सर्वे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रिसाली निगम के प्रशासक व कलेक्टर भुरे ने की कार्यों की समीक्षापट्टा वितरण के लंबित 44 आवेदन का होगा दोबारा सर्वे

By @dmin
Published: August 12, 2021
Share
Risali corporation administrator and collector Bhure reviewed the works
Risali corporation administrator and collector Bhure reviewed the works
SHARE

रिसाली। राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत नवीन पट्टा वितरण में डुंडेरा क्षेत्र के लंबित 44 आवेदनों का सर्वे दोबारा कराया जाएगा। यह आदेश रिसाली नगर पालिक निगम के प्रशासक व कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने दिए। गुरूवार को कार्यों की समीक्षा करने वे नवीन कार्यालय भवन पहुंचे थे। इस दौरान आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रशासक डॉ. भूरे ने शासन की योजनाओं पर फोकस करते हुए कहा कि कार्य समय सीमा में पूरा हो। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत किए गए सर्वे सूची को दोबारा देखे। अगर कोई हितग्राही पट्टा वितरण नियम के दायरे में आता है तो तत्काल पट्टा वितरण किया जाए। उल्लेखनीय है कि डुंडेरा में 44 ऐसे प्रकरण थे जो 700 वर्ग फूट से अधीक काबिज, सड़क पर कब्जा, दुकान बनाने समेत भूमि स्वामी के हक की जमीन पर कब्जा करने की वजह से पट्टा वितरण नहीं किया गया था। समीक्षा बैठक में आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर व सहायक अभियंता राजकुमार जैन उपस्थित थे।

निर्माण कार्य में लाएं तेजी
प्रशासक डॉ. भूरे ने बैठक में निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखा जाए। साथ ही अधूरे निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराया जाए। उल्लेखनीय है कि 388 निर्माण कार्य में 164 कार्य पूर्ण हो चुका है। 210 कार्य निर्माणाधीन है। वही लंबित 144 कार्यों के लिए निगम ने निर्माण के लिए कार्य आदेश जारी किया है। कार्यपालन अभियंता ने शासन की योजना पौनी पसारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

प्रकाश व्यवस्था पर किया फोकस
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लाइट संबंधी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। डिमांड के अनुसार रोशनी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने अमृत मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइन लिकेज को बिना देरी किए मरम्मत करने निर्देश दिए। बारिश के मौसम को देखते हुए जल जनित रोगों पर नजर रखने समेत पानी वेस्टींग पर फोकस किया। निगम प्रशासक ने एमएमयू (मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना) समेत गोधन न्याय योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। बैठक में डॉ. भूरे ने सेनेटाइजिंग से लेकर जला आइल छिड़काव समेत फॉगिंग होने अथवा नहीं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

चेम्बर की जूम मीटिंग में प्रशासन से मांग… आम व्यापारियों को भी मिले होम डिलवरी की अनुमति…. कोविड प्रोटोकॉल के तहत करेंगे काम
जेनेरिक दवा दुकान एवं आत्मानंद स्कूल की संख्या बढ़ाने की मांग, कल्याणकारी योजनाओं से कोई ना रहे वंचित, सीएम बघेल से चर्चा करेंगे अरूण वोरा
गुलाब के डंठल से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख लाभ
वर्मी कम्पोस्ट डीएपी खाद का बेहतर विकल्प: सीएम बघेल
लोगों से मिले विधायक देवेंद्र यादव, विधायक कार्यालय में हुई भेंट मुलाकात… लोगो से मिले और सब का जाना हालचाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Robbery attempt at Mannapuram Gold Loan office: two armed masked men raided मण्णपुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में लूट का प्रयास: दो हथियारबंद नकाबपोशों ने बोला धावा… ग्राहक और कर्मचारियों की सजगता से टली बड़ी वारदात
Next Article Webinar on Amrit Mahotsav of ROB Raipur, PIB Raipur and FOB Bilaspur आरओबी रायपुर, पीआईबी रायपुर व एफओबी बिलासपुर का अमृत महोत्सव को लेकर वेबीनार: प्रो वााजपेयी ने कहा आजादी को अक्षुण्ण रखने के संकल्प लेने का त्योहार है अमृत महोत्सव

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?