ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गोल्ड जीतते ही नीरज पर पैसों की बारिश: हरियाणा सरकार ने दी छह करोड़ रुपए और क्लास वन की नौकरी… जाने अब तक नीरज को कितना मिला इनाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

गोल्ड जीतते ही नीरज पर पैसों की बारिश: हरियाणा सरकार ने दी छह करोड़ रुपए और क्लास वन की नौकरी… जाने अब तक नीरज को कितना मिला इनाम

By @dmin
Published: August 8, 2021
Share
Money rained on Neeraj as soon as he won gold: Haryana government gave
Money rained on Neeraj as soon as he won gold: Haryana government gave
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। सफलता भले ही व्यक्तिगत रूप से नीरज को मिली हो लेकिन उनकी जीत का जश्न पूरा देश और सरकारें मना रही हैं। ओलंपिक में उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर हरियाणा सरकार सहित दूसरे राज्य व खेल संस्थाओं ने इनामों की घोषणा की है।

नीरज चोपड़ा मूल रूप से हरियाणा के निवासी हैं। इसलिए हरियाणा सरकार ने सबसे पहले नीरज के लिए इनाम की घोषणा की। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीरज को 6 करोड़ रुपए पुरस्कार के रूप मे देने का एलान किया। इसके अलावा उन्हें क्लास 1 की नौकरी से भी नवाजा जाएगा। 

इसके अलवा पड़ोसी राज्य पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी नीरज की स्वर्णिम सफलता से बेहद खुश हुए और उन्होंने उऩकी जीत का जश्न भी मनाया। उनके मुताबिक नीरज का पंजाब से गहरा नाता है और उनके गोल्ड मेडल जीतने पर पूरे पंजाब को गर्व है। सीएम अमरिंदर सिंह ने नीरज को 2 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने का एलान किया।  इसी प्रकार मणिपुर सरकार ने उन्हें एक करोड़ रुपये देने का एलान किया। नीरज को इनाम के तौर पर एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे इसका फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। 

बीसीसीआई देगा एक करोड़ रुपये
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी नीरज को एक करोड़ रुपये पुरस्कार के तौर पर देने का एलान किया है। इसके अलावा बीसीसीआई टोक्यो में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीटों को भी पुरस्कृत करेगा। बोर्ड ने रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू और रवि दहिया को 50-50 लाख रुपये जबकि पीवी सिंधु और बजरंग पुनिया को कांस्य पदक जीतने के लिए 25-25 लाख रुपये इनाम के तौर पर देने की घोषणा की। 

सीएसके देगा एक करोड़ रुपये
आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी नीरज चोपड़ा को इनाम के रूप में एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की। सीएसके की तरफ से कहा गया कि भारतीय होने के नाते हमें नीरज चोपड़ा पर गर्व है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स 8758 नंबर की स्पेशल जर्सी जर्सी बनाएगा। स्मरण रहे नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका था। यह दूरी उनके स्वर्ण पदक जीतने का आधार बनी। 

इंडिगो देगी फ्री टिकट 
नीरज के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद इंडिगो ने उन्हें खास तोहफा दिया है। कंपनी ने नीरज को पूरे एक साल के लिए फ्री टिकट देने का एलान किया है। जेवलिन थ्रोअर नीरज के लिए यह स्कीम 8 अगस्त 2021 से लेकर 7 अगस्त 2022 तक लागू रहेगी।  इधर ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा के ग्रुप चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नीरज चोपड़ा को एसयूवी 700 इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है। आनंद महिंद्रा ने रिप्लाई में लिखा, हां, वास्तव में हमारे गोल्डन एथलीट को एक एक्सयूवी 700 पूरस्कार के रूप में देना हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। इसके बाद उन्हें कंपनी को टैग कर कहा कि वह एक एक्सयूवी 700 तैयार रखे। 

माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा खेदामारा शासकीय स्कूल के 86 छोटे बच्चों को गर्म कपड़ो का किया गया वितरण
Gustaakhi Maaf: जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान
छत्तीसगढ़ में 40 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम साय बोले- मार्च 2026 तक खात्मा तय
जल जीवन मिशन पहुंचा लक्ष्य के करीब, 50 लाख के मुकाबले 40 लाख कनेक्शन, महासमुंद ने मारी बाजी
योजनाओं का लाभ उठाकर अपना एवं अपने बच्चों के जीवन को सफल बनाएं – गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेंद्र ने की पहल,भव्य गार्डन बना लोगों के आकर्षण का केंद्र, 40 लाख की लागत से बनाया गया वार्ड का सबसे खूबसूरत गार्डन
Next Article National Handloom Day केन्द्रीय मंत्री ने किया सातवें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर रायगढ़ में बुनकर सेवा केंद्र भवन का उद्घाटन… कहा- हथकरघा को विकास के अगले स्तर पर ले जाने की जरूरत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?