ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का ट्रायल: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने राशन दुकानों में लगी ई-पास मशीन का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का ट्रायल: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने राशन दुकानों में लगी ई-पास मशीन का किया निरीक्षण

By @dmin
Published: August 6, 2021
Share
Trial of One Nation One Ration Card Scheme: Food Minister Amarjit Bhagat
Trial of One Nation One Ration Card Scheme: Food Minister Amarjit Bhagat
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज रायपुर के पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ नगर टिकरापारा उचित मूल्य की दुकान तथा अपना गार्डन के पास अम्लीडीह स्थित उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य मंत्री ने इस दौरान दुकान संचालकों में हितग्राहियों को अच्छी गुणवत्ता की राशन सामग्री प्रदान करने के निर्देश दिये।

मंत्री अमरजीत भगत आज विशेष तौर पर वन नेशन वन राशन कार्ड के क्रियान्वयन हेतु दुकानों में लगाई गई इलेक्ट्रॉनिक मशीनों का जायजा लेने निकले थे। उन्होंने उपरोक्त दुकानों में इन्स्टॉल की गई ई-पॉज़(इलेक्ट्रॉनिक पॉइन्ट ऑफ सेल) मशीन की जांच की। यह मशीन ट्रायल के तौर पर धमतरी और रायपुर की उचित मूल्य की दुकानों में लगाई गई हैं।

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि पहले चरण में शहरी क्षेत्रों में मशीनें लगाने के बाद दूसरे चरण में जल्दी ही यह मशीनें ग्रामीण क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों में लगाई जाएँगी। उन्होंने बताया छत्तीसगढ़ में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। पहले चरण में इसकी शुरूआत नगरीय क्षेत्रों में हो रही है। इसी के तहत रायपुर और धमतरी की दुकानों में ई-पॉज़ मशीनें लगाई गई हैं। इसका नतीजा कैसा है, यह मशीन क्या परिणाम दे रही हैं, यह देखने हम गए थे। नतीजे संतोषप्रद हैं।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि वे पूरे प्रदेश में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना आरंभ करने वाले हैं। इससे छत्तीसगढ़ के हितग्राही जब अन्य प्रदेशों में जाएँगे तो उन्हें राशन प्राप्त करने में आसानी होगी। इस दौरान मंत्री श्री अमरजीत भगत के साथ खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा, मार्कफेड की एमडी श्रीमती किरण कौशल सहित जिले के खाद्य अधिकारी उपस्थित थे।

Breaking News : रायपुर से नागपुर व झारसुगुड़ा तक मिलेगी कवच की सुरक्षा, जल्द शुरू होगा काम
होटल की जांच में पुलिस के हत्थे चढ़े पांच संदिग्ध, टोना-टोटका का सामान बरामद
Big News: 12 करोड़ नहीं देने पर पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी, आरोपी की हुई पहचान
ये दुर्भाग्यपूर्ण है, पिछली गलतियों से नहीं लिया सबक, फंसे भारतीयों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
कंगाली की कगार पर मनरेगा: खजाने में नहीं बचा पैसा, लाल सूची में पहुंचे 21 राज्य, मजदूरों की दिवाली रहेगी फीकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Step-by-step behavior of the Central Government in the allocation रसायनिक उर्वरक आबंटन में केन्द्र सरकार का सौतेला व्यवहार: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने धरना देकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Next Article Beautification of Sector 2 pond with the initiative of MLA विधायक की पहल से सेक्टर 2 तालाब का हो रहा सौंदर्यीकरण…. छठपर्व से पहले बदल जाएगी सेक्टर 2 तालाब की तस्वीर… एक करोड़ 44 लाख की लागत से हो रहे विभिन्न कार्य
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?