ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे पुलों पर बाढ़ के खतरे से आगाह करेगा वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इन 11 महत्वपूर्ण रेलवे पुलों लगाया गया वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रेलवे पुलों पर बाढ़ के खतरे से आगाह करेगा वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इन 11 महत्वपूर्ण रेलवे पुलों लगाया गया वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम

By @dmin
Published: August 4, 2021
Share
Water level monitoring system will warn about the danger of floods on railway bridges
Water level monitoring system will warn about the danger of floods on railway bridges
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत स्थित महत्वपूर्ण रेलवे पुलों पर नदियों का जलस्तर मापने के लिए मीटर गेज के स्थान पर नई तकनीक वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। सेंसर युक्त इस नए उपकरण से जलस्तर की पूरी जानकारी त्वरित मिल रही है। नदी में जल का स्तर अचानक बढ़ाने की स्थिति में इस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों के मोबाइल पर तुरंत अलर्ट मैसेज भी आयेगा, जिससे समय रहते संरक्षित रेल परिचालन को भी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 11 महत्वपूर्ण रेलवे पुलों पर यह तकनीक स्थापित किया गया है, एवं अन्य महत्वपूर्ण रेलवे पुलों पर भी इसे लगाने की योजना है ।

पहले पारंपरिक गेज पद्धति से नदियों का जलस्तर पता किया जाता था । इसमें त्वरित सूचनाएं नहीं मिल पाती थीं । वाटर लेवल रीडिंग में भी त्रुटि की संभावना होती थी । रेलवे ट्रैक और पुल पर खतरे का आकलन मुश्किल भरा होता था । कई बार बाढ़ का पानी ट्रैक पर भी आ जाता था। लेकिन, इस आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से नदियो पर जल के स्तर की निगरानी आसान होगी।

इस तरह काम करता है यह सिस्टम
नदियों के जलस्तर को मापने की पारंपरिक गेज पद्धति के स्थान पर आधुनिक वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम लगाया गया है । सेंसर युक्त यह सिस्टम ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ा होता है । इसमें एक चिप लगा रहता है । उसमें पुल से संबद्ध सहायक मंडल इंजीनियर, कार्य निरीक्षक और रेल पथ निरीक्षक आदि के मोबाइल नंबर दर्ज रहते हैं । पुल पर जलस्तर बताने वाले स्केल को सेंसर सिस्टम रीड करता रहता है । जब जलस्तर खतरे के निशान से बढ़ता या घटता है तो यह मशीन स्वत: संबंधित इंजीनियरों व अधिकारियों को एसएमएस भेजता है ।

इन महत्वपूर्ण पुलों पर लगाया गया है यह सिस्टम

  • बिलासपुर रेल मण्डल के अंतर्गत झारसुगुड़ा एवं ईब स्टेशनों के मध्य ईब नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 184 अप।
  • बिलासपुर रेल मण्डल के अंतर्गत ईब एवं ब्रजराजनगर स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 182 अप।
  • बिलासपुर रेल मण्डल के अंतर्गत भूपदेवपुर एवं राबट्र्सन स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 86 अप।
  • बिलासपुर रेल मण्डल के अंतर्गत कोरबा एवं गेवरारोड स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 63 डाउन।
  • बिलासपुर रेल मण्डल के अंतर्गत नैला एवं चांपा स्टेशनों के मध्य हसदेव नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 46 डाउन।
  • रायपुर रेल मण्डल के अंतर्गत दगौरी एवं निपनिया स्टेशनों के मध्य शिवनाथ नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 462 मिडिल ।
  • नागपुर रेल मण्डल के अंतर्गत रसमड़ा एवं दुर्ग स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 348 डाउन ।
  • नागपुर रेल मण्डल के अंतर्गत मुंडीकोटा एवं तुमसर स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 116 अप।
  • नागपुर रेल मण्डल के अंतर्गत कन्हान एवं कामठी स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 34 अप ।
  • नागपुर रेल मण्डल के अंतर्गत वडसा एवं ब्रम्ह्पुरी स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 159 जीसीएफ।
  • नागपुर रेल मण्डल के अंतर्गत बरगी एवं ग्वारीघाट स्टेशनों के मध्य नदी पर रेलवे पूल क्रमांक 348 डाउन।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया नगरीय प्रशासन विभाग का पोर्टल लॉन्च, योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की मिलेगी जानकारी
रेलवे ने रिजर्वेशन सिस्टम में किया बदलाव, अब देनी होंगी कुछ और नई जानकारी
बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, फेसबुक पर हिजाब के विरोध में लिखी थी पोस्ट
नरवा उपचार की कोशिशें अब रंग ला रही, रबी फसल के लिए किसानों को मिल रहा पानी
2024 में आएंगे बाइडन, ‘क्वाड’ की बैठक हुई तो एक बार फिर सजेगा भारत का वैश्विक मंच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संसद घेराव में शामिल होने जा रहे युवा साथियों का समर्थन करने पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्वेता मिश्रा
Next Article The foundation stone of the new assembly building in Chhattisgarh टोक्यो ओलंपिक: भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने किया फाइनल के लिए क्वालीफाई…. पहलवान रवि और दीपक की सेमीफाइनल में एंट्री
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?